{"_id":"5a5837764f1c1bc7188b4743","slug":"rajasthan-jaislamer-three-died-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा युवक, नहीं पहुंची एंबुलेंस, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा युवक, नहीं पहुंची एंबुलेंस, तीन की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल किसी से छिपा नहीं है। तमाम सरकारी दावों के बाद भी आज भी लोग एम्बुलेंस के इंतजार में सड़कों पर दम तोड़ रहे है। ऐसा ही कुछ बीती शाम जैसलमेर जिले में हुआ। यहां के पोकरण क्षेत्र में ससुराल से घर लौट रहे युवक हुक्माराम, उसकी बेटी रस्सू व एक अन्य बाइक सवार महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये तीनो बाइक से अपने घर आ रहे थे तभी ईटों से भरे एक ट्रेक्टर से इनकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मासूम बच्ची और महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
नहीं पहुंची एम्बुलेंस
फाइल फोटो।
जबकि बाइक चालक हुक्माराम गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि समय रहते एम्बुलेंस मौके पर पहुंच जाती तो हुक्माराम की जान बच जाती। चश्मदीदों ने बताया हुक्माराम सड़क पर इलाज के लिए तड़पता रहा। लेकिन कोई साधन नहीं होने के कारण उसे समय पर अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शवों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। लेकिन परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया है। उन्होंने उचित कार्रवाई की मांग की है।