{"_id":"5a597b554f1c1bae3f8b4878","slug":"rajasthan-jaipur-two-lpg-cylinder-blast-and-five-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटा, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटा, पांच की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 13 Jan 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर का विद्याद्यर नगर क्षेत्र आज तड़के एक ब्लास्ट से गूंज उठा। लोग संभल पाते इससे पहले इस ब्लास्ट ने पांच लोगों को मौत की नींद सुला दिया। दरअसल क्षेत्र के सेक्टर 9 स्थित एक मकान में सिलेंडर फटा गया। हादसे के बाद मकान में भीषण आग लग गई। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। इसके बाद पूरे क्षेत्र में अफरा—तफरी मच गई।
विज्ञापन
जलकर हुई है मौत
फाइल फोटो।
आनन-फानन में पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इससे पूर्व ही स्थानीय लोागों ने मकान में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब मकान में मौजूद पांच लोग दम तोड़ चुके थे। पुलिस के अनुसार हादसे में महेन्द्र गर्ग, अर्पिता, अपूर्वा, अनिमेष और सौम्या की मोत हुई है। जबकि मकान मालिक बताए जा रहे संजीव गर्ग व उनकी पत्नी हादसे के दौरान वहां मौजूद नहीं थे।