{"_id":"5a3a31074f1c1b001c8b9f4b","slug":"rajasthan-jaipur-trainee-ras-officer-effected-from-swine-flu-in-ots-institute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस वायरस के भय से 282 प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा गया घर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वायरस के भय से 282 प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा गया घर!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 20 Dec 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम जनता की सुरक्षा और उसकी सेवा के लिए प्रशिक्षण लेने पहुंचे नए नवेले प्रशासनिक अधिकारियों की ही जान पर बन आई है।
दरअसल जयपुर का आॅफिसर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट इन दिनों सुर्खियों में है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस कैम्पस में स्वाइन फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तब हुई जब यहां प्रशिक्षण के लिए कुछ अधिकारियों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिला।
जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व यहां प्रशिक्षण ले रहे 282 अधिकारियों में से तीन अधिकारियों में इस वायरस की पुष्टि हुई थी और आज चार अधिकारी और पॉजिटिव मिले, तो हड़कंप मच गया।

महिला कर्मचारी की हो गई है मौत
Swine Flu
दरसअल मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहा प्रशिक्षण ले रहे 74 अधिकारियों की जांच की थी। जिसके बाद यहां स्वाइन फ्लू पॉजिटिव की संख्या बढ़ गई। स्वाइन फ्लू का प्रभाव को देखते हुए इंस्टीट्यूट ने 20 दिसंबर को होने वाली परीक्षा भी मंगलवार को ही करा ली।
जानकारी के अनुसार अब इंस्टीट्यूट के हॉस्टलों को खाली कराया जा रहा है। यहां रुके सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को घर भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि आठ दिन पूर्व ही इस इंस्टीट्यूट की एक महिला कर्मचारी की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी।