{"_id":"5a50af7f4f1c1baa268b7e72","slug":"rajasthan-jaipur-sms-hospital-sets-a-new-record-once-again-by-accomplishing-an-operation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैर की हड्डी से बनाया दो साल के भावेश के लिए नया जबड़ा, बना कीर्तिमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर की हड्डी से बनाया दो साल के भावेश के लिए नया जबड़ा, बना कीर्तिमान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 06 Jan 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
2 वर्षीय भावेश
- फोटो : Amar Ujala
दो साल के भावेश को इतनी कम उम्र कैंसर जैसी गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया। डॉक्टरों ने भावेश की जिंदगी को अपने अनुभव और मेहनत के दम पर बचा लिया।
विज्ञापन
राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल के डॉक्टरों ने एक और नया कीर्तिमान रचा है। इस बार अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने 2 साल के बच्चे के कैंसर से खराब जबड़े का आॅपरेशन करके पैर की हड्डी से दोबारा जबड़ा बनाने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार सवाई मानसिंह अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में सीकर निवासी रामअवतार के 2 साल के पुत्र भावेश के निचले जबड़े के कैंसर को निकालकर बाएं पैर की फिबुला हड्डी से वापस से नया जबड़ा बनाते हुए नया कीर्तिमान रचा है।
विज्ञापन
प्लास्टिक सर्जरी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.प्रदीप गोयल ने बताया कि मरीज भावेश को पिछले 6 महीने से जबड़े के दायीं तरफ सूजन और मुंह से खून आने की तकलीफ थी। जांच करने पर निचले जबड़े का जायंटसैल ट्यूमर का पता चला। इस बीमारी के कारण बच्चे का आधे से ज्यादा जबड़ा खराब हो चुका था जिसे हटाकर नया जबड़ा बनाना और उसे वापस उसी जगह लगाना काफी कठिन काम था।
विज्ञापन
Trending Videos
देश में भी संभवत: ऐसा पहला मामला
डॉक्टरों ने पैर की हड्डी से बनाया नया जबड़ा
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह में पहले भी जटिल बीमारियों के सफल आॅपरेशन हो चुकेे है। इस तरह का आॅपरेशन यहां पहली बार हुआ है।
वैसे इस बारे में यह भी संभावना जताई जा रही है कि ऐसा आॅपरेशन संभवत: देश में पहली बार यहां हुआ है। जिसमें इतनी कम उम्र के बच्चे की पैर की हड्डी से नया जबड़ा बनाकर उसके कैंसर ग्रस्त जबड़े को बदला है। हालांकि कैंसर ग्रसित जबड़े को बदलने के अब तक करीब 500 आॅपरेशन हो चुके हैंं इस सफल आॅपरेशन को प्लास्टिक सर्जरी विभाग के वरिष्ठ आचार्य व विभागाध्यक्ष डॉ.प्रदीप गोयल,सहायक आचार्य डॉ.अमित शर्मा,डॉ.आयुष,डॉ.गोपालजी,डॉ.शानू,डॉ.सांकेत ने अंजाम दिया।