{"_id":"5a5984474f1c1b41028b4839","slug":"rajasthan-jaipur-fire-break-out-in-civil-lines-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसों की सुबह, अब रिहायशी इमारत के बेसमेंट में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों की सुबह, अब रिहायशी इमारत के बेसमेंट में लगी आग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 13 Jan 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का दिन हादसों के दिन में तब्दील होता जा रहा है। जयपुर में आज तड़के एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। तो अब जयपुर के पॉश इलाके सिविल लाइंस क्षेत्र की एक रिहायशी बिल्डिंग के बेसमेंट में आग लग गई। जिस इमारत के बेसमेंट में आग लगी है वह सिविल लाइंस के रामनगर क्षेत्र में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इस बिल्डिंग के बेसमेंट में प्लाइवुड का गोदाम है जिसमें आग लगी है।
विज्ञापन
कारणों की जानकारी नहीं
फाइल फोटो।
घटना की जानकारी मिलते ही तीन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने के प्रयास जारी है। वहीं सुरक्षा कारणों से पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है। हाई सिक्योरिटी जोन में लगी आग की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए है। हालांकि अभी तक आग के कारणों का पता नहीं लग सका है।