{"_id":"5a03e4ae4f1c1bee688ba144","slug":"rajasthan-health-minister-blame-one-doctor-for-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तो क्या एक चिकित्सक कर रहा है लाखों मरीजों को परेशान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या एक चिकित्सक कर रहा है लाखों मरीजों को परेशान!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान सरकार को मिली एक खूफिया रिपोर्ट और चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ के एक बयान के कारण हड़ताल को राजनीतिक रंग मिलने लगा है। कालीचरण सराफ का कहना है कि सेवारत संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी की हठधर्मिता के कारण हड़ताल हो रही है।
विज्ञापन
सराफ का कहना है कि संघ से जुड़े कई पदाधिकारियों की उनसे बात हुई है कि वे हड़ताल नहीं चाहते। उन्होंने एक खूफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को मिली रिपोर्ट के अनुसार डॉ. अजय चौधरी किसी राजनीतिक पार्टी के इशारे पर इस हड़ताल को जारी रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ की ओर से की जा रही इस हड़ताल में दस हजार से ज्यादा चिकित्सक शामिल है। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण राजस्थान में चिकित्सा व्यवस्था की हालत बद से बदतर होती जा रही है।
विज्ञापन
लग रहे हैं ये आरोप
कालीचरण सराफ
सराफ ने कहा कि जानकारी के अनुसार डॉ. चौधरी अगले विधानसभा चुनाव में उस पार्टी के चुरू जिले कि किसी सीट से उम्मीदवार हो सकते है। हालांकि रिपोर्ट का सरकार ने खुलासा नहीं किया है।
गौरतलब है कि अभी तक सरकार और संघ के बीच दो बार हुई वार्ता विफल रही है। उम्मीद की जा रही है कि आज एक बार फिर से वार्ता हो सकती है। वहीं राजस्थान में अभी तक 13 से अधिक लोग हड़ताल की भेंट चढ़ चुके हैं।
गौरतलब है कि अभी तक सरकार और संघ के बीच दो बार हुई वार्ता विफल रही है। उम्मीद की जा रही है कि आज एक बार फिर से वार्ता हो सकती है। वहीं राजस्थान में अभी तक 13 से अधिक लोग हड़ताल की भेंट चढ़ चुके हैं।