फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan government order

सामान्य कोटे से अफसर बने तो सरकार देगी 50 हजार, लेकिन...

Sun, 14 May 2017 07:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 14 May 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
rajasthan government order
exam
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से राजस्थान के मूल निवासी सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी का भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस सेवा में अंतिम रूप से चयन होने पर वरियता वार प्रथम 50 प्रतियोगियों को 50 हजार की एक मुश्त सहायता राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2017-18 के बजट घोषणा की अनुपालना में सहायता राशि दी जाएगी। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि अभ्यर्थी के माता-पिता व अभिभावकों की वार्षिक आय ढाई लाख से अधिक होने पर एवं राजकीय सेवा में कार्यरत अभ्यर्थी को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं में चयन होने के उपरान्त आवेदन करने के 2 माह की अवधि में सहायता राशि स्वीकृत की जाएगी। इसी प्रकार राजस्थान प्रशासनिक सेवा की सभी सेवाओं में चयन होने वाले सामान्य वर्ग के 100 अभ्यर्थीयों को वरीयता वार 30 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि आमंत्रित किए गए आवेदन पत्रों में से राज्य स्तर पर गठित समिति द्वारा आवेदन पत्रों की समीक्षा कर पात्र आवेदकों का चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed