सरकारी महिलाकर्मी इसलिए ले सकेंगी दो साल की छुट्टी, जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार के प्रति महिलाओं की जिम्मेदारी हमेशा से ही पुरुषों की तुलना में अधिक रही है। चाहे वह गृहणी हो या नौकरीपेशा। इस कारण सरकार नौकरीपेशा महिलाओं को और अधिक राहत देने के लिए कदम उठा रही है।
नौकरीपेशा महिलाओं की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए अब राजस्थान में सरकारी सेवा में कार्यरत महिलाओं को बच्चों की देखभाल के लिए दो वर्ष की छुट्टी (सीसीएल) का तोहफा सरकार जल्द ही दे सकती है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के वित्त विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
अब कभी भी राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इसकी घोषण कर सकती हैं। हालांकि राजे ने सरकारी महिला कर्मचारियों को दिए जाने वाले इस तोहफे की घोषणा वर्ष 2015 में की थी। लेकिन अभी तक यह घोषणा केवल कागजों में ही रही है।
अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही महिला कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकेगा। वित्त विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार यह प्रस्ताव केन्द्र सरकार की योजना के अनुरूप ही है। इसमें ज्यादा फेरबदल नहीं किए गए।
संतान के 18 वर्ष तक के होने के बीच कभी भी ले सकेंगी लाभ
प्रस्ताव के अनुसार महिला कर्मचारी सीसीएल का लाभ टूकड़ों में भी ले सकती हैं। लेकिन छुट्टी कम से कम 15 दिन की लेनी होगी और इसका लाभ एक साल में तीन बार ही लिया जा सकेगा। साथ ही केवल 18 वर्ष तक की उम्र के बच्चे की देखभाल के लिए ही यह अवकाश प्रस्तावित होगा।
जानकारी के इस अनुसार इस प्रस्ताव को मंजूरी देने में समय इसलिए लगा क्योंकि इसके अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख था कि जिस महिला कर्मचारी को अवकाश दिया जा रहा है उसके स्थान पर किसी और की नियुक्ति की जाए या नहीं। लेकिन यह उपर्युक्त उपाय नहीं लगा। इसके अतिरिक्त अन्य कई संभावनाओं पर भी विचार किया गया।