{"_id":"59474b494f1c1ba7278b466a","slug":"rajasthan-government-is-ready-to-talk-with-famers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी जारी रहेगी किसानों से वार्ता, कुछ बिंदुओें पर है गतिरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी जारी रहेगी किसानों से वार्ता, कुछ बिंदुओें पर है गतिरोध
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में जारी किसान महापड़ाव और विरोध प्रदर्शनों के बीच राजस्थान सरकार किसानों के बीच वार्ता सोमवार को भी जारी रहेगी। रविवार शाम भारतीय किसान संघ व सरकार के मंत्रियों के बीच वार्ता हुई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अभी भी कुछ बिंदुओं पर गतिरोध बना हुआ है। लेकिन दोनों ही पक्षों को उम्मीद है कि इसका हल अवश्य निकलेगा। जानकारी के अनुसार भारतीय किसान संघ और राज्य सरकार के प्रतिनिधिमण्डल के बीच वार्ता जयपुर में सोमवार सुबह 11 बजे होगी।
विज्ञापन
राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में होने वाली वार्ता में कई विभागों के मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है राजस्थान में किसान महापड़ाव के साथ राजस्व विभाग व पंचायत विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर है। जिसके कारण सरकार पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पूर्व रविवार को दिनभर राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों ने अलग—अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान के सात संभागों पर किसान महापड़ाव जारी है। जयपुर सहित उदयपुर, कोटा, जोधपुर में किसान बड़ी संख्या में डटे हुए है।