{"_id":"5a818eb64f1c1bef7b8b6ca3","slug":"rajasthan-government-incorporates-milk-in-mid-day-meal-menu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में तीन दिन पीने को मिलेगा दूध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में तीन दिन पीने को मिलेगा दूध
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Feb 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सप्ताह में तीन दिन पीने को दूध दिया जाएगा। यह योजना राजस्थान में लागू की जा रही है।
विज्ञापन
इसकी घोषणा आज राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट में की। राजे ने आज राजस्थान विधानसभा में बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने मिड डे मील योजना में बच्चों को दूध भी उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके तहत राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को सप्ताह में तीन दिन पोषाहार के रूप में दूध दिया जाएगा। यह पहली बार लागू होगा। इस योजना का संचालन प्राथमिकता से पंचायत क्षेत्र के पंजीकृत महिला दुग्ध समितियों के माध्यम से किया जाएगा। इस योजना के लिए 250 करोड़ रुपए प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
अभी इस योजना के तहत रोटी सब्जी, चावल दाल, खिचड़ी दी जाती है। मेन्यू हर दिन का अलग रहता है।