{"_id":"5a819cf64f1c1b92268b9be5","slug":"rajasthan-government-employees-protest-against-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में अनदेखी से नाराज हुए सरकारी कर्मचारी, यूं जताया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में अनदेखी से नाराज हुए सरकारी कर्मचारी, यूं जताया विरोध
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Feb 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
अजमेर में पुतला दहन कर विरोध जताते कर्मचारी
- फोटो : amar ujala
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा पेश किए गए बजट में कर्मचारियों ने अनदेखी का आरोप लगाया है। गुस्साए कर्मचारियों ने अजमेर में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले सीएम का पुतला फूंककर विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की अनदेखी बंद नहीं की गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष कांति कुमार शर्मा ने कहा कि विधानसभा में पेश किए गए बजट में कर्मचारियों की मांगों को दरकिनार किया गया है। इससे कर्मचारियों में गहरा रोष है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। शर्मा ने कहा कि यदि जल्द ही सातवें वेतन आयोग का परिलाभ जनवरी 2016 से नहीं देने सहित मुख्य मांगे नहीं मानी जाती है तो कर्मचारी आगामी चुनाव में भाजपा के विरोध में खड़े दिखेंगे।
विज्ञापन