राजस्थान: पुलिसकर्मियों ने कर दी वरिष्ठ अधिकारी की पिटाई, वसुंधरा राजे ने की दोषियों को सजा की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के भरतपुर जिले में मल्लाह पुल पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना चार फरवरी की है, जब मल्लाह पुल पर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेन्द्र कुमार खोत धौलपुर के लिए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, अधिकारी उस समय सिविल ड्रेस में थे। उन्होंने पुल पर अपनी गाड़ी रोकी और लघुशंका के लिए उतरे।
इसी दौरान गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों के एक दल ने अधिकारी के साथ मारपीट की। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त का कहना है कि उन्होंने अपना पहचान पत्र भी दिखाया था, इसके बावजूद गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने पहले उनके साथ विवाद किया और मारपीट पर उतर आए।
भरतपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया ‘‘घटना के एक दिन बाद संबंधित अधिकारी ने सात पेज की शिकायत दी थी। चूंकि मामला भरतपुर का है इसलिए जांच करौली जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।’’ बता दें, इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट के जरिये कहा, ‘राजस्थान की पुलिस जितनी सख्ती ईमानदार अफसरों व प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिखा रही है, यदि उतनी ही सख्ती बदमाशों पर दिखाए तो राज्य में अपराध पर नियंत्रण लग जाए।’
#Rajasthan की पुलिस जितनी सख्ती ईमानदार अफसरों व प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिखा रही है। यदि उतनी ही सख्ती बदमाशों पर दिखाए तो राज्य में अपराध पर नियंत्रण लग जाए।
धौलपुर में ADCP को पीटने का मामला सिर्फ जांच तक सीमित ना रहे, बल्कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई हो। — Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) February 6, 2021
साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि धौलपुर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त को पीटने का मामला सिर्फ जांच तक सीमित ना रहे, बल्कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। वहीं, राजस्थान के चिकित्सा राज्य मंत्री और भरतपुर के विधायक सुभाष गर्ग ने कहा कि पूरी घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए।