{"_id":"5a2d20594f1c1b86698c0b47","slug":"rajasthan-education-minister-angry-know-why","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में सौंपा जब ये पर्चा तो उखड़ गए मंत्री, ये लिखा था इसमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ में सौंपा जब ये पर्चा तो उखड़ गए मंत्री, ये लिखा था इसमें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 10 Dec 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी से मिलते बेरोजगार युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आज मंत्री के सामने एक अजीब वाकया हुआ। पिछले चार दिनों से अनशन कर रहे बेरोजगारों ने उन्हें हाथ में एक पर्चा थमा दिया, जिसमें भाजपा का बहिष्कार करने की चेतावनी लिखी हुई थी। ये देख मंत्री उखड़ गए, हालांकि बाद में उन्होंने उच्च स्तर पर अवगत करवाने की बात कही।
मामला राजस्थान के अजमेर का है। यहां बेरोजगार एकीकृत महासंघ की ओर से चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन आज चौथे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने हर वर्ग से वादाखिलाफी की है। इस सरकार के राज में बेरोजगारों की संख्या में वृद्धि हुई है। सरकार जानबूझकर भर्तीयां अटका रही है। इससे गुस्साए अनशनकारियों ने आज तबीयत बिगड़ने पर भी अनशन तोड़ने से साफ इनकार कर दिया। उपने यादव ने बताया कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक अनशन जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि आज सभी लोग शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी चुनावों में भाजपा के बहिष्कार के पर्चे बांटने की शुरुआत की। ये पर्चा देवनानी ने जैसे ही देखा तो वे एकबार तो उखड़ गए। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि मेरे हाथ में नहीं है वह मुख्यमंत्री को इस संबंध में अवगत करवा देंगे। यादव ने बताया कि प्रमुख रूप से रीट लेवल द्वितीय के अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर नियुक्तियां दिलवाने, सैकण्ड ग्रेड टीचर्स भर्ती का परिणाम जारी करवाने, एलडीसी अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिलवाने की मांगें सरकार से की जा रही हैं।