{"_id":"5a34add14f1c1b001c8b90a7","slug":"rajasthan-doctors-commenced-their-strike-from-today-itself-in-all-over-the-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर जाने के 48 घंटे पहले ही डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर जाने के 48 घंटे पहले ही डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 16 Dec 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
अलवर के एक सरकारी अस्पताल का हाल
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में एक बार फिर से मरीजों पर फिर से आफत का दौर शुरू हो सकता है। राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के बैनर तले डॉक्टरों के 18 दिसंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन को जोरो शोरों से शुरू किए जाने के 48 घंटे पहले ही डॉक्टरों ने आज से ही हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया है।
बताया गया है कि राजस्थान सरकार द्वारा शुक्रवार देर रात डॉक्टरों को गिरफ्तार किए जाने की कार्रवाई से नाराज डॉक्टर्स आज से ही कार्य बहिष्कार करेंगे। डॉक्टर्स के एक बार फिर से कार्य बहिष्कार किए जाने के बाद राजस्थान में लाखों मरीजों पर आफत का पहाड़ टूट कर गिर सकता है और चिकित्सा व्यवस्थाएं बुरी तरह चरमरा सकती हैं। इधर कुछ जिलों में डॉक्टरों को गिरफ्तार किए जाने से नाराज साथी डॉक्टर्स रात से ही थानों पर डेरा जमाए बैठे रहे और प्रदर्शन भी किया।

इस बार कौनसा पेच अटका
डेमो इमेज
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान सरकार और चिकित्सकों के बीच लंबे समय से चले आ रहे टकराव का अब तक कोई नतीजा निकलकर सामने नहीं आया है जहां एक तरफ डॉक्टर्स सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए उनकी मांगे नहीं मानने की बात कह रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकार ने साफ कहा है कि वो हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुए उनकी अनुपस्थिती को स्वीकार नहीं करेगी।
राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अजय चौधरी ने बताया कि गत 30 नवंबर को सरकार के साथ संघ की राज्य स्तरीय कोर कमेटी की बैठक हुई थी जिसमें 12 नवंबर को सरकार के साथ 33 सूत्रीय मांगो को लेकर हुए समझौतों के साथ साथ चिकित्सकों पर दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की बात हुई थी मगर सरकार ने वादाखिलाफी करते हुए आज तक वो कार्रवाई वापस नहीं ली जिसके लिए सरकार को 3-3 दिन का दो बार अल्टीमेटम दिया जा चुका है।