फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan doctors commenced their strike from today itself in all over the state

हड़ताल पर जाने के 48 घंटे पहले ही डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान

Sat, 16 Dec 2017 03:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 16 Dec 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
rajasthan doctors commenced their strike from today itself in all over the state
अलवर के एक सरकारी अस्पताल का हाल - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में एक बार फिर से मरीजों पर फिर से आफत का दौर शुरू हो सकता है। राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के बैनर तले डॉक्टरों के 18 दिसंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन को जोरो शोरों से शुरू किए जाने के 48 घंटे पहले ही डॉक्टरों ने आज से ही हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन



बताया गया है कि राजस्थान सरकार द्वारा शुक्रवार देर रात डॉक्टरों को गिरफ्तार किए जाने की कार्रवाई से नाराज डॉक्टर्स आज से ही कार्य बहिष्कार करेंगे। डॉक्टर्स के एक बार फिर से कार्य बहिष्कार किए जाने के बाद राजस्थान में लाखों मरीजों पर आफत का पहाड़ टूट कर गिर सकता है और चिकित्सा व्यवस्थाएं बुरी तरह चरमरा सकती हैं। इधर कुछ जिलों में डॉक्टरों को गिरफ्तार किए जाने से नाराज साथी डॉक्टर्स रात से ही थानों पर डेरा जमाए बैठे रहे और प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

इस बार कौनसा पेच अटका

rajasthan doctors commenced their strike from today itself in all over the state
डेमो इमेज - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान सरकार और चिकित्सकों के बीच लंबे समय से चले आ रहे टकराव का अब तक कोई नतीजा निकलकर सामने नहीं आया है जहां एक तरफ डॉक्टर्स सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए उनकी मांगे नहीं मानने की बात कह रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकार ने साफ कहा है कि वो हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुए उनकी अनुपस्थिती को स्वीकार नहीं करेगी। 

राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अजय चौधरी ने बताया कि गत 30 नवंबर को सरकार के साथ संघ की राज्य स्तरीय कोर कमेटी की बैठक हुई थी जिसमें 12 नवंबर को सरकार के साथ 33 सूत्रीय मांगो को लेकर हुए समझौतों के साथ साथ चिकित्सकों पर दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की बात हुई थी मगर सरकार ने वादाखिलाफी करते हुए आज तक वो कार्रवाई वापस नहीं ली जिसके लिए सरकार को 3-3 दिन का दो बार अल्टीमेटम दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed