{"_id":"5a8022934f1c1ba5268b98ec","slug":"rajasthan-doctor-suicide-in-love-know-why","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनी ही स्टूडेंट के प्यार में पागल हुआ डॉक्टर, उठाया ये खौफनाक कदम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी ही स्टूडेंट के प्यार में पागल हुआ डॉक्टर, उठाया ये खौफनाक कदम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Feb 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं प्यार का इलाज तो डॉक्टर भी नहीं कर सकता। ऐसे ही प्यार में यदि डॉक्टर भी फंस जाए तो अंजाम इतना खतरनाक भी हो सकता है, ये कोई सोच भी नहीं सकता था। अपनी ही स्टूडेंट के प्यार में पागल हुए एक डॉक्टर ने ऐसा कदम उठाया कि हर कोई दंग रह गया।
मामला अजमेर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज में कार्यरत डाॅक्टर से जुड़ा है। डॉक्टर ने प्रेम में विफल होने पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शहर के कल्याणीपुरा फाटक के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज के शरीर रचना विभाग में सीनियर डेमोस्ट्रेट के पद पर कार्यरत भगवानगंज निवासी डाॅ. विनीत धनेरिया ने रविवार को ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मेडिकल काॅलेज के सूत्रों के अनुसार डाॅ. धनेरिया का पिछले तीन सालों से उनकी ही मेडिकल स्टूडेंट से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अलवर गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिर मिली शादी तय होने की खबर
बताया जा रहा है कि गत दिनों मेडिकल स्टूडेंट के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसके बाद से ही डॉ. धनेरिया डिप्रेशन में चल रहे थे। एक बार तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्होंने आपातकालीन विभाग में इलाज भी करवाया था।
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि डाॅ. धनेरिया ने मानसिक अवसाद में आकर ही आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया है। अभी पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है। इसके बाद ये साफ हो सकेगा कि डॉक्टर ने आत्महत्या क्यों की?