{"_id":"5a34a34d4f1c1b156b8bc88e","slug":"rajasthan-doctor-s-strike-police-arrest-many-striking-doctors-from-different-part-of-the-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने डॉक्टरों के साथ ऐसे खेला 'तू डाल-डाल मैं पात-पात' का खेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने डॉक्टरों के साथ ऐसे खेला 'तू डाल-डाल मैं पात-पात' का खेल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
doctor arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में डॉक्टरों और सरकार के बीच हो रही तनातनी के बीच सरकार ने हड़ताली डॉक्टरों पर शिकंजा कसने की हर तरीके से कोशिश करनी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे चुके सेवारत डॉक्टर्स की इस योजना पर सरकार ने पानी फेरते रातों रात डॉक्टरों के घरों में दबिश देते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात तक पुलिस ने राज्यभर से करीब 20 से ज्यादा डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि गिरफ्तार डॉक्टरों में से कई तो राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष है वहीं अलवर से संघ के संरक्षक को गिरफ्तार किए जाने की भी जानकारी मिली है। बताया गया है कि देर रात तक चली कार्रवाई में सवाईमाधोपुर में सबसे ज्यादा 5 फिर गंगापुर सिटी से 4,जालौर में 3 जोधपुर से 2 और अलवर पाली से 1-1 डॉक्टर गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने कहा अंग्रेजों से भी बद्तर तरीके से पेश आ रही सरकार
थाने में बच्चे से थर्ड डिग्री
डॉक्टरों पर हुई गिरफ्तारी की कार्रवाई का विरोध करते हुए राजथान सेवारत चिकित्सक संघ के महासचिव डॉ.दुर्गाशंकर सैनी ने कहा है कि राजस्थान सरकार अंग्रेजों से भी ज्यादा बद्तर तरीके से पेश आ रही है। प्रदेश के कई जिलों में डॉक्टरों ने थाने पहुंचकर इस कार्रवाई का तीखा विरोध किया और आंदोलन को फिर भी जारी रखने की बात कही है।