फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan dalit daughter body builder priya singh won gold in thailand

Rajasthan: दलित बेटी बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह ने थाईलैंड में जीता गोल्ड, ऐसा रहा घूंघट से मेडल तक का सफर

Tue, 27 Dec 2022 07:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Dec 2022 07:04 PM IST
सार

राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह ने एक बार फिर राजस्थान का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। थाईलैंड के पटाया में आयोजित हुई 39वीं अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रिया ने गोल्ड मेडल जीता है।

विज्ञापन
Rajasthan dalit daughter body builder priya singh won gold in thailand
बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में थाईलैंड के पटाया में इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई। चैंपियनशिप में राजस्थान का भी नाम गर्व से ऊंचा हुआ है। यह नाम राजस्थान की बेटी प्रिया सिंह ने किया है। दरअसल, प्रिया ने इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। यह वही प्रिया सिंह हैं, जो साल 2018 से 2020 तक तीन बार मिस राजस्थान का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


बता दें, बीकानेर जिले की मूल रूप से रहने वाली प्रिया की शादी आठ साल की उम्र में ही कर दी गई थी। लेकिन परिवार की खराब आर्थिक हालात के चलते प्रिया सिंह ने नौकरी की। प्रिया ने जिम में नौकरी के लिए आवेदन किया, यहां उन्हें उनकी पर्सनैलिटी की वजह से नौकरी मिल गई। इसके बाद दूसरों को देख प्रिया ने जिम में ट्रेनिंग ली और राजस्थान की पहली सफल महिला बॉडी बिल्डर बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


दो बच्चों की मां हैं प्रिया...
इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट प्रिया दो बच्चों की मां हैं, प्रिया का कहना है कि एक महिला को बॉडी बनाने में एक आदमी के मुकाबले ज्यादा डाइट और मेहनत लगती है। उनकी इस सफलता के पीछे उनके परिवार ने साथ दिया, जिसकी वजह से वो आज सफल जिम ट्रेनर हैं।



प्रिया को जिम करते हुए पता चला कि इसमें बॉडी बिल्डर चैंपियनशिप भी होती है। लेकिन राजस्थान में कोई भी महिला इस में नहीं जा सकी। बस उसी दिन से प्रिया ने चैंपियनशिप में जाने की ठान ली और लगातार डाइट व अन्य बातों को ध्यान में रखकर दिन रात मेहनत में जुटी रहीं। प्रिया सिंह का सोशल मीडिया पर अकाउंट है, जिसमें लिखा है कि घुंघट से बिकनी तक का सफर। प्रिया सिंह के इंस्टाग्राम पर ही करीब 33 हजार फॉलोअर हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी वायरल हैं।

भीम आर्मी चीफ ने प्रिया की पीड़ा बयां की...
भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद और पत्रकार नाजिर हुसैन ने प्रिया सिंह की पीड़ा बयां की है। इन्होंने ट्विटर पर प्रिया सिंह का सम्मान करते हुए तस्वीर पोस्ट कर बताया कि इंटरनेशनल लेवल पर स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद प्रिया सिंह को सरकार या खेल प्रेमियों की तरफ से वो मान सम्मान नहीं मिली, जिसकी ये हकदार हैं।
 

प्रिया सिंह और उनके समर्थकों को मलाल इस बात का है कि इंटरनेशनल लेवल पर पदक जीतने के बावजूद केंद्र की नरेंद्र मोदी व राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने उनकी प्रतिभा का सम्मान नहीं किया। यहां तक की थाईलैंड से लौटने पर प्रिया सिंह एयरपोर्ट से घर तक अकेले ही गईं। सोशल मीडिया पर प्रिया सिंह का एक इंटरव्यू के हवाले यह भी दावा किया जा रहा है कि वे खुद भी मानती हैं कि जातिवाद की वजह से उनके साथ भेदभाव होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed