फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Vasundhara Raje has seen the impact of the UP CM Yogi.

राजे का योगी रूप, यूं ली अफसरों की क्लास

Sat, 13 May 2017 08:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 13 May 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan CM Vasundhara Raje has seen the impact of the UP CM Yogi.
वसुंधरा राजे ने करौली में पोस मशीनों की जानकारी ली - फोटो : Amar Ujala

राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे पर यूपी सीएम योगी का असर नजर आने लगा है। करौली में आयोजित आपका जिला आपकी सरकार कार्यक्रम में राजे योगी की तरह ही औचक निरीक्षण करने पहुंची, खामियां मिलने पर मंत्री और अफसरों को तलब किया और लापरवाही के लिए अफसरों को दी कड़ी चेतावनी। करौली जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दाताराम को शिकायतों के बाद  इस पद से हटा दिया।

विज्ञापन


सीएम राजे पिछले तीन दिन से करौली में हैं और स्कूलों की हालत देखकर पहले उन्होंने शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी को तलब किया। देवानानी अपने सभी कार्यक्रम छोड़ सीधा करौली पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उन्होंने स्कूलों की समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए और उन्हीं के सामने समस्याएं भी सुनीं। इसके बाद शनिवार को उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की क्लास ली। उन्होंने अधिकारियों को साफ शब्दों में चेताया कि वे शासन के लिए नहीं, जनता की सेवा करने के लिए राजकीय सेवा में आए हैं। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों को सरकार कड़ा सबक सिखाएगी। 
विज्ञापन


करौली जिला अस्पताल में गंदगी की शिकायत पर उन्होंने बैठक में बैठे प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएल कोली एवं नगर परिषद कमिश्नर पंकज मंगल की क्लास ली और उन्हें उसी समय जिला चिकित्सालय जाकर अपने सामने सफाई करवाने के रवाना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी को पानी माफिया और जलदाय विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान राजे ने स्वयं टेंकरों से पानी की चोरी पकड़ी थी। उन्होंने आईजी को स्कूलों में कम्प्यूटर चोरी की जांच के भी निर्देश दिए। 

राजे ने चम्बल-सवाई माधोपुर-नादौती पेयजल परियोजना में देरी पर पर गहरी नाराजगी जताई। 2003 में शुरु इस परियोजना का अभी तक मात्र 35 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। उन्होंने जिला स्तर पर होने वाली जनसुनवाई में काफी कम प्रकरण आने पर हैरानी जताई और कलक्टर मनोज शर्मा को डांट लगाई। राशन की दुकानों पर लगाई गई पोस मशीनों के सही काम नहीं करने की शिकायतों पर गंभीरता दिखाई और कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राशन डीलर जानबूझकर पोस मशीन का बहाना बनाकर जनता को परेशान नहीं करें।


शिकायतों के बाद सीईओ को एसीईओ बनाया

करौली जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दाताराम को इस पद से हटा दिया। उन्हें अतिरिक्त मुख्य कार्य अधिकारी पद पर लगाया है। करौली में आपका जिला आपकी सरकार कार्यक्रम में सीएम को उनके कामकाज को लेकर शिकायतें मिली थी। इसे देखते हुए राजे ने इस बारे में कार्मिक विभाग को निर्देश दिए थें। इसके बाद रात को कार्मिक विभाग ने ये आदेश जारी कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed