{"_id":"59f452734f1c1b6a678b80cb","slug":"rajasthan-cm-raje-said-now-should-not-look-at-the-polyethylene-in-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने कहा अब नहीं दिखनी चाहिए पॉलीथिन, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने कहा अब नहीं दिखनी चाहिए पॉलीथिन, जानिए क्यों
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 28 Oct 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
सीएम वसुंधरा राजे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने आज अफसरों को कहा कि पॉलीथिन नहीं दिखनी चाहिए। पॉलीथिन पर उनकी सख्ती की यह वजह इसे खाने से गायों की मौत होना है।
आज गोपष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजधानी जयपुर में स्थित हिंगोनिया गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाया और उनकी हैल्थ के बारे में गोशाला स्टाफ से जानकारी ली।
बाद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोक के बावजूद पॉलीथिन के उपयोग पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह गायों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। उन्होंने अधिकारियोंं को सख्त निर्देश दिए कि वे पॉलीथिन पर लगे रोक के आदेश का सख्ती से पालन करें।

19 साल के लिए अक्षय पात्र को सौंपी गोशाला
गोशाला
- फोटो : DEMO PHOTO
नगर निगम ने हिंगोनिया गोशाला को रखरखाव के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन को सौंप दिया है। आज हिंगोनिया में आयोजित कार्यक्रम में अक्षय पात्र की ओर से गोविंद दास और जयपुर नगर निगम की ओर से रवि कुमार ने एमओयू पर साइन किए।
सरकार ने अक्षय पात्र फाउंडेशन को गोशाला का संचालन 19 साल के लिए सौंपा है। इस अवसर पर सीएम राजे ने जोधपुर स्थित गोशाला को भी सम्हालने का प्रस्ताव अक्षय पात्र फाउंडेशन के सामने रखा। कार्यक्रम में जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा, महापौर अशोक लाहोटी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक मोहनलाल गुप्ता तथा अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनधि मौजूद थे।