{"_id":"63ada9398d162608f41161e6","slug":"rajasthan-cm-ashok-gehlot-meet-governor-kalraj-mishra-worried-about-these-serious-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से की मुलाकात, इन गंभीर मुद्दों को लेकर चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से की मुलाकात, इन गंभीर मुद्दों को लेकर चिंतित
Thu, 29 Dec 2022 08:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:20 PM IST
सार
राजस्थान के मुखिया अशोक गहलोत ने गुरुवार को प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक मामला और कोटा में स्टूडेंट्स के आत्महत्या को लेकर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन
राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र से इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति की राजस्थान यात्रा और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कौशल विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन किए जाने के लिए भी चर्चा की।
विज्ञापन
राज्यपाल मिश्र ने मुख्यमंत्री गहलोत को कोटा में कोचिंग संस्थानों में लगातार छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के प्रकाशित समाचारों पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार के स्तर पर इस संबंध में प्रभावी कार्य योजना बनाकर कार्य करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कोचिंग संस्थाओं के प्रभावी नियंत्रण, वहां शुल्क का निर्धारण, तनाव और दबाव रहित शिक्षण व्यवस्था, साप्ताहिक अवकाश, उचित स्वास्थ्य देखभाल, योग एवं खेल के माध्यम से तनाव प्रबन्धन जैसे मुद्दों को सम्मिलित करते हुए इस संबंध में शीघ्र कुछ किए जाने के भी सुझाव दिए।
विज्ञापन
सरकार का संवैधानिक और नैतिक दायित्व...
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री गहलोत के समक्ष विभिन्न समाचार पत्रों में पेपर लीक के संबंध में प्रकाशित खबरों पर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लोक सेवा के लिए कार्मिकों का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाना राज्य सरकार का संवैधानिक और नैतिक दायित्व है। उन्होंने राज्य सरकार स्तर पर इस संबंध में तत्काल उचित कार्य योजना का निर्माण करते हुए उसका कठोरता से अनुपालन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
मिश्र ने कहा, प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक होना परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ छल है। इससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य जुड़ा हुआ है। उन्होंने पेपर लीक करने में संलिप्त कोचिंग संस्थानों, संगठित अपराधियों और भर्ती संस्थानों के पदाधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता जताई। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल मिश्र ने मुख्यमंत्री गहलोत को पेपर लीक मामले और कोटा में कोचिंग संस्थाओं में छात्र-छत्राओं की बढ़ती आत्महत्या प्रकरणों में त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के लिए पृथक से पत्र भी लिखे हैं।