{"_id":"5a800c254f1c1b93268b982e","slug":"rajasthan-churu-youth-killed-in-a-dispute-creates-panic-in-churu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ITI स्टूडेंट की सरेराह गोली मारकर हत्या, अपनी बाइक पर बैठाकर लाए थे हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ITI स्टूडेंट की सरेराह गोली मारकर हत्या, अपनी बाइक पर बैठाकर लाए थे हमलावर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Feb 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर पड़ा शव
आईटीआई कर रहे एक छात्र की बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी। राजस्थान के चूरू जिले में हुए इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार जिले के रैगर बस्ती में शनिवार देर शाम कुछ युवक बाइक पर सवार होकर आए जिनके साथ असलम नामक एक आईटीआई छात्र भी आया था। युवकों ने रैगर बस्ती में स्थित एक दुकान के बाहर अपनी बाइक रोक दी और सिगरेट खरीदने के बहाने दुकान पर कुछ देर रुक गए। इसके बाद युवकों ने दुकान में मौजूद युवती को पानी पिलाने के लिए कहा जिसके बाद युवती दुकान के अंदर से अपने घर जाकर पानी लेने चली गई। इतनी ही देर में पीछे से गोली चलने की आवाज आई और एक युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा दिखाई दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने असलम नामक युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक का आज पोस्टमार्टम कराया गया है वहीं इलाके में भी दहशत का माहौल है।

Trending Videos
इसलिए की गई हत्या
गोलीबारी
हत्याकांड के बाद चूरू पुलिस सघनता से आरोपियों की तलाश में जुट गई जिसके बाद हत्या के मुख्य आरोपी रमेश खटीक को सीकर जिले के नवलगढ़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या करने की बात कबूल की है जिसे लेकर दोनों के बीच गोगाजी के मेले में झगड़ा भी हुआ था।
झगड़े के दौरान असलम ने रमेश के साथ हाथापाई भी की थी जिसके बाद से दोनों के बीच काफी अनबन हो रखी थी। जानकारी मिली है कि आरोपी युवक असलम को बहला फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर अपने एक अन्य साथी के साथ ले गया था जिसके बाद उसने असलम की कनपटी पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।