फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan churu youth killed in a dispute creates panic in churu

ITI स्टूडेंट की सरेराह गोली मारकर हत्या, अपनी बाइक पर बैठाकर लाए थे हमलावर

Sun, 11 Feb 2018 03:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 11 Feb 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
rajasthan churu youth killed in a dispute creates panic in churu
हत्या के बाद मौके पर पड़ा शव
आईटीआई कर रहे एक छात्र की बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी। राजस्थान के चूरू जिले में हुए इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के रैगर बस्ती में शनिवार देर शाम कुछ युवक बाइक पर सवार होकर आए जिनके साथ असलम नामक एक आईटीआई छात्र भी आया था। युवकों ने रैगर बस्ती में स्थित एक दुकान के बाहर अपनी बाइक रोक दी और सिगरेट खरीदने के बहाने दुकान पर कुछ देर रुक गए। इसके बाद युवकों ने दुकान में मौजूद युवती को पानी पिलाने के लिए कहा जिसके बाद युवती दुकान के अंदर से अपने घर जाकर पानी लेने चली गई। इतनी ही देर में पीछे से गोली चलने की आवाज आई और एक युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा दिखाई दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने असलम नामक युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक का आज पोस्टमार्टम कराया गया है वहीं इलाके में भी दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन


 

इसलिए की गई हत्या

rajasthan churu youth killed in a dispute creates panic in churu
गोलीबारी
हत्याकांड के बाद चूरू पुलिस सघनता से आरोपियों की तलाश में जुट गई जिसके बाद हत्या के मुख्य आरोपी रमेश खटीक को सीकर जिले के नवलगढ़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या करने की बात कबूल की है जिसे लेकर दोनों के बीच गोगाजी के मेले में झगड़ा भी हुआ था।

झगड़े के दौरान असलम ने रमेश के साथ हाथापाई भी की थी जिसके बाद से दोनों के बीच काफी अनबन हो रखी थी। जानकारी मिली है कि आरोपी युवक असलम को बहला फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर अपने एक अन्य साथी के साथ ले गया था जिसके बाद उसने असलम की कनपटी पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed