फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Chief Minister Ashok Gehlot interacts with youth, women and students ahead of Budget session

राजस्थान: सीएम ने युवाओं, महिलाओं और छात्रों से की बातचीत, कहा-महिलाओं एवं युवाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए

Sun, 30 Jan 2022 02:29 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अजय सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 02:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों, युवा उद्यमियों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नीतिगत फैसलों और योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan: Chief Minister Ashok Gehlot interacts with youth, women and students ahead of Budget session
युवाओं, महिलाओं से संवाद करते सीएम अशोक गहलोत - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि युवा, महिला एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को बेहतर अवसर एवं वातावरण उपलब्ध कराकर आगे बढ़ाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन


गहलोत शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से युवाओं, महिलाओं व प्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ विधानसभा के बजट सत्र से पूर्व संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'महिलाओं एवं युवा शक्ति की क्षमताओं का उपयोग कर प्रदेश को विकास की दिशा में अग्रसर करने के लिए पिछले तीन साल में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। आने वाले बजट में भी इन वर्गों के लिए समुचित प्रावधान कर विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।'
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमने कई कदम उठाए हैं। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 'बैक टू वर्क' योजना शुरू की गई है। इसमें आगामी तीन वर्षों में 15 हजार महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा राज्य सरकार की नीतियों का केंद्र बिन्दु हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को बेहतरीन कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों। इस दिशा में सकारात्मक सोच के साथ काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed