फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan chief minister ashok gehlot and sachin pilot are together for kisan panchayat ride same helicopter

राजस्थान: दो साल बाद एक हेलिकॉप्टर में आएंगे सीएम गहलोत और सचिन पायलट, किसान महापंचायत में भरेंगे हुंकार

Sat, 27 Feb 2021 03:00 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 27 Feb 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
rajasthan chief minister ashok gehlot and sachin pilot are together for kisan panchayat ride same helicopter
अशोक गहलोत और सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

राजस्थान में कांग्रेस शनिवार को किसान महापंचायत करने जा रही है, इसे कांग्रेस के आने वाले उपचुनाव में प्रचार के तौर पर भी देखा जा रहा है। इस किसान महापंचायत में खास बात यह है कि करीब दो साल बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एक ही हेलिकॉप्टर में बैठकर सभा में हिस्सा ले रहे हैं। 

विज्ञापन


यह किसान महापंचायत मातृकुंडिया और बीदासर के पास पिलानिया की ढाणी में आयोजित की जा रही है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान यह दोनों नेता एक हेलिकॉप्टर में एक साथ यात्रा करते नजर आए थे। सचिन पायलट की बगावत के बाद इन दोनों नेताओं के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ गई थी। 
विज्ञापन


इसी बीच सचिन पायलट और अजय माकन के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई, जिसमें कोर्ट से पायलट समेत 19 विधायकों को आयोग्य साबित करने की याचिका वापस लेने का फैसला लिया गया है। इस एक ही हेलिकॉप्टर में दोनों नेताओं का एक साथ सफर करने को एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राज्य की चार विधानसभा सीटों वल्लभनगर, राजसमंद, सहाड़ा और सुजानगढ़ के लिए जल्द ही उपचुनाव होने हैं। इन उपचुनावों के लिए यह दोनों नेता चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। हालांकि कांग्रेस ने इन सभी सभाओं को किसान सम्मेलन का नाम दिया है। 


हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि कांग्रेस इन सभाओं के चलते अपने चुनावी क्षेत्रों को भी साधेगी और किसान आंदोलन को भी समर्थन देगी। इस सभा में करीब एक लाख किसानो को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है। सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट के अलावा प्रदेश प्रभारी अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेता शिरकत करने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed