{"_id":"5a5cb0194f1c1b76268b47bf","slug":"rajasthan-bypolls-the-threat-received-on-the-last-day-of-nomination-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव : नामांकन वापसी के अंतिम दिन उम्मीदवार को मिली ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव : नामांकन वापसी के अंतिम दिन उम्मीदवार को मिली ये धमकी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने पहुंचा प्रत्याशी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में आगामी 29 जनवरी को दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन एक प्रत्याशी को धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
दरअसल, अजमेर लोकसभा उपचुनाव में बीएसपी से प्रत्याशी शिव भगवान ने आज जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। शिकायत में बताया गया है कि उसे नाम वापस लेने के लिए धमकाया गया और नाम वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बीएसपी के उम्मीदवार शिव भगवान ने बताया कि आज नाम वापसी का अंतिम दिन था। दोपहर पौने दो बजे उसे एक नम्बर से फोन आया। फोन करने वाले ने उससे पूछा कि चुनाव लड़ रहे हो क्या।
जब उसने हां कहा तो उसे नाम वापस लेने की बात कही और ऐसा नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसकी शिकायत उसने जिला पुलिस अधीक्षक को की है। उसे अंदेशा है कि राजनीतिक पार्टियों को उनसे वोटों का खतरा है, इसके चलते उसे धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि जिस नम्बर से काॅल आया था वह देश से बाहर का नम्बर है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।