{"_id":"5a5f25d34f1c1b1d368b4e6c","slug":"rajasthan-bypolls-code-of-conduct-can-not-be-done-in-accordance-with-pension-order-and-paid-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: आचार संहिता में नहीं हो सकते पेंशन के आदेश और थमा दिए रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: आचार संहिता में नहीं हो सकते पेंशन के आदेश और थमा दिए रुपए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
महिला के हाथ में रुपए देते हुए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में 29 जनवरी को दो लोकसभा क्षेत्र और एक विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर इसके मद्देनजर आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी शुरू हो गए हैं। विपक्षी पार्टियां सत्तारूढ पार्टी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा रही हैं।
राजस्थान में अलवर और अजमेर लोकसभा सीट व मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। इन उपचुनाव को दोनों ही प्रमुख पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी इसी साल होने वाले चुनाव के मद्देनजर सेमीफाइनल के तौर पर देख रही हैं। दोनों पार्टियों के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं और अब जमकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
इसी बीच अलवर में लोकसभा सीट पर होने वाले प्रचार के दौरान बीते दिन चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के सब्जी मंडी इलाके में बीते दिन शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल और नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार में लगे हुए थे। तभी एक महिला पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंची।

फिर हुआ ऐसा और महिला चली गई
इस पर वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने महिला को नकद आर्थिक सहायता देने की बात कही। साथ ही, महिला से कहा गया कि अभी आचार संहिता लगी है और पेंशन के आदेश नहीं हो सकते, लेकिन आपकी कुछ मदद कर सकते हैं। इतना कहते ही समर्थकों ने महिला के हाथ में नकद रुपए थमा दिए। जिसके बाद महिला को वहां से रवाना कर दिया गया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार, जिस समय ये वाकया हुआ उस समय यहां प्रचार करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना भी आए हुए थे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अजमेर में कांग्रेस प्रवक्ता प्रताप सिंह खाचरियावास यहां आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि प्रदेश सरकार के सभी मंत्री अजमेर में डेरा डाले हुए हैं। इसके चलते अधिकारी उनके इर्द-गिर्द मंडरा रहे हैं और आम जनता को भी भाजपा के पक्ष में करने का काम कर रहे हैं।