फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan bypolls- after results raghu sharma went to brahma mandir and Khwaja dargah ajmer

राजस्थान उपचुनाव: जीत के बाद 'ऊपरवाले' का शुक्रिया अदा करने पहुंचे रघु

Thu, 01 Feb 2018 07:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 01 Feb 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
rajasthan bypolls- after results raghu sharma went to brahma mandir and Khwaja dargah ajmer
ब्रह्मा मंदिर में रघु शर्मा, इनसेट में दरगाह में चादर लेकर जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
अजमेर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा ने जीत हासिल की है। जीत के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया सचिन पायलट को इसका श्रेय दिया। उन्होंने अजमेर से जुड़े सभी मुद्दे संसद में पुरजोर तरीके से उठाने की बात कही।
विज्ञापन


जीत के बाद रघु शर्मा अपनी पत्नी व कार्यकर्ताओं के साथ सबसे पहले तीर्थ नगरी पुष्कर के जगतपिता ब्रह्मा के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और भगवान का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद रघु शर्मा ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे। उन्होंने पवित्र दरगाह में भी हाजिरी दी। उन्होंने ख्वाजा साहब की मजार पर अकीदत के फूल और चादर पेश की।
विज्ञापन


रघु शर्मा ने कहा कि जनता पूरी तरह से भाजपा की नीतियों से त्रस्त है और आज इसका परिणाम सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस मजबूती से फिर सामने आएगी और केन्द्र व राज्य में सरकार भी बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अजमेर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed