फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Budget Session 2023 CM Ashok Gehlot Present Budget for 2023-24 News in Hindi

Rajasthan Budget: सीएम गहलोत आज 11 बजे पेश करेंगे राजस्थान का बजट, 'बचत-राहत-बढ़त' पर खास फोकस

Fri, 10 Feb 2023 07:22 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 10 Feb 2023 07:22 AM IST
सार

Rajasthan Assembly Budget Session 2023 News राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आज अगले वित्त वर्ष का बजट पेश करेंगे। दिन में 11 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा में बजट पेश करेंगे। इसी साल राजस्थान विधानसभा के चुनाव हैं, ऐसे में ये बजट अहम माना जा रहा। 

विज्ञापन
Rajasthan Budget Session 2023 CM Ashok Gehlot Present Budget for 2023-24 News in Hindi
गहलोत आज 11 बजे पेश करेंगे राजस्थान का बजट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अगले वित्त वर्ष का बजट पेश करेंगे। चुनावी साल में आ रहा 'बचत, राहत और बढ़त' विषय वाला यह बजट युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित होगा। गहलोत ने गुरुवार को बजट को अंतिम रूप दिया। गहलोत ने ट्वीट में आला अधिकारियों के साथ एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने लिखा कि बचत, राहत और बढ़त... लाएगा राजस्थान का बजट। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की बचत राहत बढ़त की सुनिश्चितता के संकल्प के साथ बजट 2023 को अंतिम रूप प्रदान किया।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर वित्तीय वर्ष 2023-24 के राज्य बजट को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कृष्ण कांत पाठक मौजूद रहे। शासन सचिव वित्त (बजट) रोहित गुप्ता, शासन सचिव वित्त (व्यय) नरेश कुमार ठकराल और निदेशक (बजट) ब्रजेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 

#बचत_राहत_बढ़त
मेरे फेसबुक पेज पर देखें
राजस्थान बजट

कल प्रातः 11 बजे

फेसबुक पेज लिंक: https://t.co/ztTFGVYeBp pic.twitter.com/IepQt8UzpV

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) February 9, 2023 " />

मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि सरकार जल्द ही ओला, उबर, स्विगी जैसे एप के माध्यम से काम कर रहे 'गिग वर्कर्स' की सामाजिक सुरक्षा के लिए भी योजना बनाएगी, ताकि कंपनियां इनके साथ मनमानी ना कर सकें। उम्मीद है कि वे इस बारे में बजट में कोई घोषणा कर सकते हैं। स्विगी और ओला जैसी ऐप-आधारित सेवाओं के लिए काम करने वालों को ‘गिग वर्कर्स’ कहा जाता है।

जानकारों के अनुसार, इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ऐसा माना जा रहा है कि बजट में सरकार युवाओं और समाज कल्याण के लिए कई नई योजनाएं और कार्यक्रम पेश कर सकती है। मुख्यमंत्री पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राज्य सरकार महंगाई के असर को कम करने के लिए गरीब परिवारों को 500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से साल में 12 सिलेंडर देगी। इसके अलावा वह गरीब परिवारों को 'रसोई किट' देने पर विचार करने की बात भी कह चुके हैं।
 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिन में 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे। गहलोत के पास वित्त विभाग भी है। उनका यह मौजूदा कार्यकाल का पांचवां और अंतिम बजट होगा। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। गहलोत कह चुके हैं कि आगामी (वित्त वर्ष 2023-24) बजट युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित होगा और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed