{"_id":"6329770b2f9247503c16f101","slug":"rajasthan-bjp-protest-in-jaipur-regarding-lumpi-virus-in-cow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: लंपी वायरस को लेकर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, नेताओं और पुलिस में हुई धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: लंपी वायरस को लेकर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, नेताओं और पुलिस में हुई धक्का-मुक्की
Tue, 20 Sep 2022 01:58 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:58 PM IST
सार
भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। सतीश पूनिया के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने विधानसभा के लिए कूच किया। इस दौरान पूनिया ने कहा कि भारत और राजस्थान से कांग्रेस सरकार का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा का प्रदर्शन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंपी को लेकर भाजपा गहलोत सरकार को घेरने में लगी है। मंगलवार को भाजपा ने जयपुर में गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में विधानसभा घेराव के लिए कूच कर गए। इसी दौरान विधानसभा के बाहर भाजपा नेताओं और पुलिस में झड़प हो गई।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा नेता और कार्यकर्ता जैसे ही सहकार मार्ग पर 22 गोदाम सर्किल के पास पहुंचे, पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगा कर रोक लिया। सतीश पूनिया का रथ भी रोक लिया गया है। ऐसे में कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प हो गई।कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। इस बीच बैरिकेडिंग पर सतीश पूनिया चढ़ गए, जिन्हें पुलिसवालों ने धक्का मार दिया। जिससे वे नीचे गिर गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है
विज्ञापन
वहीं विधानसभा कूच से पहले सतीश पूनिया ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा अभी श्राद्ध पक्ष चल रहा है। 2023 में कांग्रेस पार्टी का परमानेंट श्राद्ध हो जाएगा। भारत और राजस्थान से कांग्रेस सरकार का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
— ANI (@ANI) September 20, 2022 ">http://
#WATCH | A huge crowd of BJP members gather in protest in Rajasthan's Jaipur over the death of thousands of cattle in the state due to lumpy skin disease pic.twitter.com/8WpMtW3n1O
— ANI (@ANI) September 20, 2022