फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan BJP leaders taking out mutual anger in Jan Aakrosh Yatra

Rajasthan: 'जन आक्रोश यात्रा' में आपसी आक्रोश निकाल रहे भाजपा नेता, दीया कुमारी ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना

Fri, 30 Dec 2022 01:33 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 30 Dec 2022 01:33 AM IST
सार

राजस्थान बीजेपी गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा विवादों में घिरती नजर आ रही है। दीया कुमारी के भाषण के बाद जयपुर में बीजेपी के दो नेता आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन
Rajasthan BJP leaders taking out mutual anger in Jan Aakrosh Yatra
बीजेपी नेताओं में हुई तकरार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में जन आक्रोश यात्रा का एक नजारा, जो कुछ ही पलों में इस कदर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कि बीजेपी चाहकर भी इस किरकिरी को नहीं रोक पाई। जैसे- जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वहीं बीजेपी नेताओं की नजदीकियां तकरार में बदलती जा रही हैं।

विज्ञापन


जयपुर की एक सभा में बीजेपी नेताओं के बीच माइक को लेकर झगड़ा, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता और नेता मनीष पारीक के बीच खटपट हुई, जो वीडियो में भी कैद हो गई। मोहनलाल गुप्ता जो कि पूर्व विधायक हैं, इतने ज्यादा उपेक्षित थे कि मंच पर ही फट गए और कुछ ऐसा कर डाला कि बीजेपी के पदाधिकारी और सांसद भी देखते रह गए।
विज्ञापन


दरअसल, एक सभा के दौरान सांसद दीया कुमारी के भाषण के बाद उन्होंने माइक अपने पास खड़े मनीष पारीक को दे दिया, जिसके चलते पूर्व विधायक मोहनलाल ने मनीष के हाथ से माइक ऐसे छीना कि कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। मोहनलाल गुप्ता ने अपना पूरा जोर लगाकर माइक को मनीष पारीक से छीन लिया और खुद बोलना शुरू कर दिया। उपस्थित लोगों को उनके बोलने से ज्यादा माइक छीनने में मजा आया और वीडियो वायरल हो गया। अब बीजेपी प्रदेश इकाई इस पर पर्दा डालने के प्रयास में परिवार की नोक-झोंक बताकर मामले को निपटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी में बढ़ती रार और इस प्रकार की सार्वजानिक रूप से किरकिरी अंदरूनी कलह को उजागर करती है। बीजेपी प्रदेश इकाई में हुई घटना साबित करती है कि प्रदेश इकाई  सरकार लाने से ज्यादा लालायित खुद के स्थान को लेकर है। यह प्रथा ऊपर से नीचे तक नजर आना शुरू हो चुकी है।

झूठे वादे कर राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में आई: दीया कुमारी
भाजपा सांसद दीया कुमारी ने अशोक गहलोत की अगुवाई वाली राजस्थान सरकार पर गुरुवार को निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस झूठे वादे कर सत्ता में आई। अलवर में एक रैली को संबोधित करते हुए दीया कुमारी ने राज्य में प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि ये घटनाएं युवकों के साथ अन्याय है और राज्य में कानून का शासन नहीं है।

उन्होंने अलवर में एक जनसभा के दौरान कहा, "राजस्थान में क्या हो रहा है? पेपर लीक हो रहे हैं- यह युवाओं के साथ विश्वासघात और अन्याय है। वे (कांग्रेस) झूठे वादे करके सत्ता में आए हैं।" सांसद ने कहा कि चार साल सरकार में रहने के बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और आम लोगों को सबसे महंगी बिजली दे रही है।


इस मौके पर जयपुर ग्रामीण के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को पूरी दुनिया में सम्मान हासिल हुआ है। राठौर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और आम आदमी पीड़ित है। दौसा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भी पेपर लीक को लेकर राज्य सरकार को घेरा। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने अपराधियों, गैंगस्टरों और पेपर (लीक) माफिया के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed