फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan barmer petroleum minister dharmendra pradhan put question about sonia gabdhi

न पीएम, न सीएम, सोनिया गांधी ने किस आधार पर किया रिफाइनरी का शिलान्यास: प्रधान

Tue, 16 Jan 2018 03:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 16 Jan 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
rajasthan barmer petroleum minister dharmendra pradhan put question about sonia gabdhi
धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला
बाड़मेर में रिफाइनरी के कार्य शुभारंभ समारोह में पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सवाल उठाए। प्रधान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जल्दीबाजी में रिफाइनरी का शिलान्यास करवाया गया। शिलान्यास सोनिया गांधी ने किया। वे न तो सीएम थी न ही पीएम, फिर किस आधार पर उनसे रिफाइनरी का शिलान्यास करवाया गया।
विज्ञापन


सोनिया गांधी को सामने रखकर केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए यह खेल खेला गया।

अब जब प्रधानमंत्री कार्य शुभारंभ करने आए हैं तो कार्यक्रम को लेकर विवाद पैदा किया जा रहा है। कांग्रेस कह रही है कि पत्थर तो हमने रख दिया है फिर पीएम नरेंद्र मोदी को क्यों बुलाया जा रहा है। भाजपा विकास की राजनीति पर केंद्रित रहती है जबकी कांग्रेस दलगत और धोखे की राजनीति करती है।
विज्ञापन


 

बाड़मेर में मिले एक और सौगात

rajasthan barmer petroleum minister dharmendra pradhan put question about sonia gabdhi
बाड़मेर की जनता को संबोधित करते पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
पेट्रोलियम मंत्री ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से आग्रह किया कि वो राजस्थान विश्विविद्यालय की एक शाखा बाड़मेर में भी लेकर आए ताकि आने वाले समय में विद्यार्थी पेट्रोलियम से जुड़े विषयों का अध्ययन कर सके जिससे शिक्षा में और भी गुणवत्ता आ जाए।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राजस्थान के पश्चिमी जिलों में किसी समय पर बहने वाली लुप्त हो चुकि सरस्वती नदी को लेकर कहा कि सरकार पूरी कोशिश में जुटी है कि एक बार फिर से सरस्वती नदी को का पानी मरूप्रदेश के लोगों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed