{"_id":"5a5dd2224f1c1b83268b4b13","slug":"rajasthan-barmer-petroleum-minister-dharmendra-pradhan-put-question-about-sonia-gabdhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न पीएम, न सीएम, सोनिया गांधी ने किस आधार पर किया रिफाइनरी का शिलान्यास: प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न पीएम, न सीएम, सोनिया गांधी ने किस आधार पर किया रिफाइनरी का शिलान्यास: प्रधान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 16 Jan 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़मेर में रिफाइनरी के कार्य शुभारंभ समारोह में पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सवाल उठाए। प्रधान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जल्दीबाजी में रिफाइनरी का शिलान्यास करवाया गया। शिलान्यास सोनिया गांधी ने किया। वे न तो सीएम थी न ही पीएम, फिर किस आधार पर उनसे रिफाइनरी का शिलान्यास करवाया गया।
सोनिया गांधी को सामने रखकर केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए यह खेल खेला गया।
अब जब प्रधानमंत्री कार्य शुभारंभ करने आए हैं तो कार्यक्रम को लेकर विवाद पैदा किया जा रहा है। कांग्रेस कह रही है कि पत्थर तो हमने रख दिया है फिर पीएम नरेंद्र मोदी को क्यों बुलाया जा रहा है। भाजपा विकास की राजनीति पर केंद्रित रहती है जबकी कांग्रेस दलगत और धोखे की राजनीति करती है।

बाड़मेर में मिले एक और सौगात
बाड़मेर की जनता को संबोधित करते पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
पेट्रोलियम मंत्री ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से आग्रह किया कि वो राजस्थान विश्विविद्यालय की एक शाखा बाड़मेर में भी लेकर आए ताकि आने वाले समय में विद्यार्थी पेट्रोलियम से जुड़े विषयों का अध्ययन कर सके जिससे शिक्षा में और भी गुणवत्ता आ जाए।
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राजस्थान के पश्चिमी जिलों में किसी समय पर बहने वाली लुप्त हो चुकि सरस्वती नदी को लेकर कहा कि सरकार पूरी कोशिश में जुटी है कि एक बार फिर से सरस्वती नदी को का पानी मरूप्रदेश के लोगों को मिल सके।