{"_id":"5a5e00b94f1c1b86268b4b65","slug":"rajasthan-barmer-former-cm-ashok-gehlot-raises-questions-against-refinery-project-delay","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम गहलोत ने उठाया सवाल, भाजपा ने चार साल अधर में क्यों रखा प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम गहलोत ने उठाया सवाल, भाजपा ने चार साल अधर में क्यों रखा प्रोजेक्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 16 Jan 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत
बाड़मेर में रिफाइनरी के कार्य शुभारंभ समारोह के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र और राज्य सरकार पर पलटवार किया है। गहलोत ने सवाल उठाया है कि जिस प्रोजेक्ट का शिलान्यास चार साल पहले हो चुका है, उसका काम अब इतने दिन बाद शुरू क्यो हो रहा है?
सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा 4 साल पहले जिस प्रोजेक्ट का शिलान्यास कराया जा चुका है, प्रधानमंत्री ने आज दोबारा उसका शिलान्यास किया है। भाजपा सरकार कांग्रेस की योजनाओं को दोबारा फीता काटकर सुर्खियां बंटोरने का काम कर रही है।
गहलोत ने पीएम मोदी के भाषण पर पलटवार करते हुए सवाल किया है कि मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को भी रिफाइनरी का काम शुरू कराने में 4 साल क्यों लग गए। उन्होनें कहा कि हमारी सरकार में रिफाइनरी का काम शुरू कराने का खाका लगभग तैयार हो ही चुका था, मगर तब तक हमारी सरकार नहीं रह पाई ऐसे में जब भाजपा सरकार सत्ता में आई तो उन्होनें भी इस कार्य योजना को अधर में लटकाए रखा।

Trending Videos
प्रोजेक्ट लटकाकर युवाओं से छीना रोजगार
अशोक गहलोत
- फोटो : Amar Ujala
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि रिफाइनरी का काम देरी से शुरू कराने से प्रदेश को वित्तीय नुकसान के साथ और भी कई चीजों में नुकसान हुआ है। उन्होनें कहा कि इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट में देरी के कारण प्रदेश के कई युवा रोजगार पाने से वंचित रह गए वहीं उन्होनें बताया कि यदि इसका कार्य शुभारंभ समय पर शुरू कर दिया जाता तो प्रदेश में कई अन्य लघु उद्योग विकसित हो सकते थे।