{"_id":"5a50d3ee4f1c1b48198b53ad","slug":"rajasthan-asaram-s-supporters-again-collect-in-court-in-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसाराम ने अपने समर्थकों को इसलिए दिखाई 'आंख'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम ने अपने समर्थकों को इसलिए दिखाई 'आंख'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 06 Jan 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
आसाराम (फाइल फोटो)
यौन उत्पीड़न के आरोपी आसाराम को कोर्ट में ले जाए समय आज नाटकीय घटनाक्रम हुआ। आसाराम समर्थक आज फिर बेकाबू हो गए और पुलिस को डंडे बरसाने पड़े।
जोधपुर में आज जब पेशी के लिए आसाराम को लाया जा रहा था तो वहां बड़ी संख्या में उसके समर्थक पहले से ही मौजूद थे। इस दौरान वे उग्र हो गए। ऐसे में काबू करने के लिए पुलिस को उन पर डंडे बरसाने पड़े। इस दौरान धक्का मुक्की भी हुई और इसके शिकार वरिष्ठ अधिवक्ता सज्जन राज सुराणा भी बने।

Trending Videos
अनियंत्रित हुए आसाराम के समर्थक
धक्का मुक्की का शिकार हुए
- फोटो : अमर उजाला
उधर, आसराम अपने समर्थकों के इस व्यवहार पर नाराज नजर आया। उसने समर्थकों को आंखें दिखाकर अपनी नाराजगी भी जताई। दरअसल, पेशी के दौरान आसाराम समर्थकों के जुटने पर कोर्ट भी नाराज है और इस बारे में कई बार चेतावनी भी दी गई है।
गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से पुलिस और समर्थकों के बीच रस्सा कस्सी चल रही है। पुलिस भी समर्थकों की बढ़ती संख्या को देखकर परेशान भी है।
गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से पुलिस और समर्थकों के बीच रस्सा कस्सी चल रही है। पुलिस भी समर्थकों की बढ़ती संख्या को देखकर परेशान भी है।