फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan alwar police arrest two person in pcpndt act

एक पेन ड्राइव के कारण हुआ 25 महिलाओं का अबॉर्शन, जानें...

Fri, 05 Jan 2018 11:37 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 05 Jan 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
rajasthan alwar police arrest two person in pcpndt act
फाइल फोटो।
एक लालच और एक पेन ड्राइव के कारण 25 महिलाओं का अबॉर्शन कर दिया गया। इस अजीबोगरीब मामले ने सभी को चौंका दिया है।
विज्ञापन


गैर कानूनी भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे क्लिनिक नए-नए तरीके अपनाते हैं। लेकिन आज अलवर जिले में ऐसे क्लिनिक का भांडाफोड़ हुआ है, जो बिना लिंग परीक्षण के गर्भवती महिलाओं को गलत रिपोर्ट देकर उनका गर्भपात करा देता है।

अलवर के जखराना गांव में चल रहे इस क्लिनिक के संचालक सोनू यादव फर्जी रिपोर्ट के आधार पर 25 महिलाओं के भ्रूण की हत्या कर चुका है। दरअसल सोनू यादव और उसका गैंग राजस्थान बॉर्डर से लगते हरियाणा क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं को शिकार बनाता था।
विज्ञापन

गोरखधंधे को उजागर करने के लिए यूं बिछाया जाल

rajasthan alwar police arrest two person in pcpndt act
क्लिनिक पर कार्रवाई
बीते कई माह से जारी इस गोरखधंधे की भनक जब हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस गिरोह में दलाल का काम करने वाले मनोज से सम्पर्क किया। इसके बाद एक गर्भवती महिला को भ्रूण लिंग परीक्षण के​ लिए भेजा। मनोज महिला को बाइक पर बिठाकर अलवर के जखराना गांव में लिया। यहां क्लिनिक संचालक सोनू यादव ने लैपटॉप में एक पेन ड्राइव लगाए और एक फर्जी रिपोर्ट निकाल दी।

और इस तरह धरा गया गिरोह

rajasthan alwar police arrest two person in pcpndt act
फाइल फोटो।
इसके बाद सोनू यादव ने कहा कि भ्रूण लड़की का है। इसके बाद उन्होंने महिला को गर्भपात की दवाइयां दी और उससे 25 हजार रुपए लिए। फिर जब दलाल मनोज महिला को वापस मुख्य सड़क तक छोड़ने आया तो उसे स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने दबोच लिया।

इसके बाद ​जखरान के क्लिनिक में पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी सोनू यादव को गिरफ्तार कर वहां से गर्भपात की दवाइयां व लैपटॉप बरामद किया है। यह कार्रवाई बहरोड़ पुलिस के साथ मिलकर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed