फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajashan jaipur a man died due to chinese dor

गर्दन पर तलवार की तरह चला चाइनीज मांझा, तड़पते-तड़पते गई युवक की जान

Fri, 05 Jan 2018 12:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 05 Jan 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
rajashan jaipur a man died due to chinese dor
फाइल फोटो।
मकर संक्रांति के नजदीक आते ही इन दिनों गुजरात और राजस्थान के कई शहरों के आसमान में पतंगें छाई हुई हैं। लेकिन लोगों का पतंगबाजी का शौक जानलेवा भी साबित हो रहा है।
विज्ञापन



जयपुर में बृहस्पतिवार शाम को चाइनजी मांझे ने युवक की जान ले ली। पुलिस के अनुसार जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक महावीर बाइक से डीसीएम चौराहे से निकल रहा था। इसी दौरान चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसकी गर्दन भीतर तक कट गई और खून निकलने लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक दर्द के मारे तड़पने लगा।
विज्ञापन


मांझे की चपेट में आने के कारण वह युवक बाइक से असंतुलित होकर गिर गया। गिरने से भी उसे बहुत चोटें आईं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और देखते ही देखते कट गई श्वास नली

rajashan jaipur a man died due to chinese dor
फाइल फोटो।
युवक की स्थित देख निजी अस्पताल से उसे एसएमएस अस्पताल में रैफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार महावीर की जान श्वास नली कटने के कारण गई।

पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय महावीर ज्वैलरी का काम करता था। गौरतलब है कि जयपुर में जिला कलक्टर व  पुलिस की ओर से चाइनीज मांझे पर रोक लगाई हुई है। इसके बाद भी जयपुर में धड़ल्ले से चाइनीज मांझा बिक रहा है। बीते कुछ दिनों में दर्जनभर से ज्यादा लोग चाइनीज मांझ के कारण गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed