फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rainfall occurs with hail storming in some parts of jaisalmer

रेगिस्तानी इलाकों में बारिश और ओले गिरने से मिली लोगों को राहत

Tue, 23 May 2017 01:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 23 May 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
rainfall occurs with hail storming in some parts of jaisalmer
जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र में गिरे चने के आकार के ओले - फोटो : amar ujala
जैसलमेर में भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी रामगढ़ क्षेत्र में इन्द्रदेव की मेहरबानी से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। सोमवार देर रात हुई झमाझम बारिश के साथ सरहदी क्षेत्रों में चने के आकार के ओले गिरे जिससे ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात में सरहदी जिले जैसलमेर के सीमावर्ती रामगढ़ कस्बे में झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे जिससे तापमान गिर गया और दिनभर की गर्मी और लू के थपेड़े झेलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


झमाझम बारिश के चलते धरतीपुत्रों व पशुपालकों के चेहरे भी खिल उठे। इस बेमौसम बारिश का सबसे ज्यादा लाभ पशुधन को मिलेगा वहीं इस बारिश के चलते सीमावर्ती क्षेत्रों में उगने वाली सेवन घास को भी बहुत ज्यादा लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान समेत उत्तर भारत के कुछ इलाकों में इन दिनों बारिश और तेज हवाओं का दौर चल रहा है जहां एकाएक गर्मी पड़ने के बाद कभी भी बारिश होने लग जाती है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed