फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Railway passengers will also get AC waiting room facility in Aaburoad

आबूरोड में भी रेल यात्रियों को मिलेगी एसी वेटिंग रूम की फैसिलिटी

Mon, 15 May 2017 04:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 15 May 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
Railway passengers will also get AC waiting room facility in Aaburoad
आबूरोड रेलवे स्टेशन
जयपुर के बाद अब जल्द ही आबूरोड रेलवे स्टेशन पर भी रेल यात्रियों को एयरकंडीशन युक्त वेटिंग रूम की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को अगले एक महीने में यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए अभी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रेलवे प्रशासन की ओर से आबूरोड के प्लेटफार्म नम्बर एक पर 460 स्क्वायर मीटर में इस प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया गया है। जिस पर करीब 55 लाख रुपए का खर्चा आया है। इस वेटिंग रूम में साज सज्जा के सामान सहित सोफे, सीसीटीवी कैमरे और माउंट आबू के दर्शनीय स्थलों की पेटिंग्स भी लगाई जाएंगी। इसके साथ ही राजस्थान की संस्कृति का चित्रण प्रस्तुत करती कलाकृतियों को भी यहां जगह दी जाएगी। बताया जा रहा है कि यहां महिला और पुरुष यात्रियों के लिए अलग—अलग व्यवस्था की जाएगी, जिसके प्रत्येक भाग में 75 सीटें लगाई जाएंगी। वेटिंग रूम का रखरखाव और संचालन एमओयू के तहत ब्रह्मकुमारी संस्थान की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है प्रदेश में एक मात्र हिल स्टेशन के रूप में विख्यात माउंट आबू और पास ही गुजरात के अंबाजी धाम आने वाले पर्यटकों को इस रेलवे स्टेशन से होकर ही गुजरना पड़ता है। ऐसे में यहां हर साल लाखों पर्यटकों की आवाजाही रहती है। गर्मी के मौसम में परेशानी वातानुकूलित प्रतीक्षालय नहीं होने से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन अब जल्द ही यह परेशानी दूर होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed