फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   protest of teachers in ajmer

शिक्षा मंत्री खुद आकर देखें यहां कैसी हैं अव्यवस्था

Mon, 15 May 2017 02:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 15 May 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
protest of teachers in ajmer
आवासीय शिविर में बंद पड़े पंखे - फोटो : amar ujala
शिक्षा विभाग के ग्रीष्मकालीन आवासीय शिविर सोमवार से शुरू भले ही हो गए हो, लेकिन इनकी शुरुआत के साथ ही विरोध भी तेज हो गया है। अव्यवस्थाओं से नाराज अजमेर में शिक्षकों ने शिक्षामंत्री को इन शिविर में आने का न्योता दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित होने वाले आवासीय शिविर के पहले सत्र का आगाज सोमवार से हुआ, लेकिन अजमेर में पहले ही दिन शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इसका जमकर विरोध किया। जिले के कई शिविर स्थलों पर विभाग की ओर से पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं की गई। कहीं टॉयलेट्स में पानी नहीं है तो कहीं बिना बिजली के पंखे नहीं चल रहे। इससे टीचर्स में रोष व्याप्त है। किशनगढ़ स्थित सरकारी स्कूल के शिविर स्थल पर शौचालय में पानी नहीं है। वहीं, केकड़ी के एक सरकारी स्कूल में लाइट नहीं होने के कारण गर्मी में शिक्षक-शिक्षिका परेशान हैं। इनका कहना है कि ऐसी जगह पर रुकना उनके लिए संभव नहीं है। यदि आदेश जारी करवाने वाले शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी व आईएएस नरेशपाल गंगवार खुद आकर यहां रुके तो वे भी रुकने को तैयार हैं।
विज्ञापन


शिविर में आए टीचर्स का कहना है कि वह किसी भी सूरत में शिविर स्थल पर नहीं रहेंगे और विभाग की ओर से बाॅयोमेट्रिक हाजिरी भी नहीं भरवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed