{"_id":"5943daff4f1c1b513b8b45fe","slug":"protest-of-student-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए छात्रों ने कॉलेज के गेट पर लगाया ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए छात्रों ने कॉलेज के गेट पर लगाया ताला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
छात्रों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर के एसबीके राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने यहां महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर गेट पर ताला भी लगा दिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शंभूसिंह सोढा के नेतृत्व में शुक्रवार को एसबीके महाविद्यालय पर तालाबंदी कर विरोध दर्ज करवाया गया। हालांकि बाद में छात्रों ने समझाइश के बाद ताला खोल दिया और प्राचार्य के सामने जाकर अपनी मांगें रखीं। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर आयुक्त शिक्षा निदेशालय जयपुर के नाम महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय में कई वर्षों से व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु राजस्थान सरकार को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने यहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही, विभिन्न संकायों और उनमें सीटों की बढोतरी, व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरने संबंधी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की है।