{"_id":"5a0acb3f4f1c1bd9538bd1aa","slug":"protest-of-film-padmavati-in-kota","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः कोटा में 'पद्मावती' का ट्रेलर दिखाने पर बवाल, करणी सेना ने मॉल में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः कोटा में 'पद्मावती' का ट्रेलर दिखाने पर बवाल, करणी सेना ने मॉल में की तोड़फोड़
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 14 Nov 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
आकाश सिने मॉल में तोड़फोड़ करते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में फिल्म 'पद्मावती' को लेकर विवाद दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। आज यहां कोटा के मॉल में स्थित सिनेमा हॉल में 'पद्मावती' का ट्रेलर दिखाने पर तोड़फोड़ की गई और पथराव भी हुआ। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। पुलिस ने मामले में करीब 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, कई वाहन भी जब्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार, कोटा के एयरोड्रम सर्किल पर स्थित आकाश सिने मॉल में तीन सिनेमा हॉल हैं। आज यहां एक फिल्म के बीच में ही संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावती' का ट्रेलर दिखाया गया। इस पर सिनेमा हॉल में मौजूद कुछ लोगों ने करणी सेना के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी।
ये पता चलते ही करणी सेना से जुड़े 35-40 लोग आकाश सिने मॉल पहुंचे। इनमें से कुछ अंदर सिनेमा हॉल में जबरन घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की। वहीं, बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि वे किसी भी हाल में फिल्म 'पद्मावती' को यहां रिलीज नहीं होने देंगे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को डंडे फटकारकर खदेड़ा।

Karni Sena vandalised Aakash Mall in Kota protesting Padmavati's trailer being shown at the Cinema Hall #Rajasthan (NOTE: Strong language) pic.twitter.com/web5T0ewtC
— ANI (@ANI) November 14, 2017
नाम को लेकर ही जताई आपत्ति
आचार्य धर्मेंद्र
फिल्म 'पद्मावती' आगामी एक दिसंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसका ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं। इसको देखकर इसका विरोध यहां राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में जारी है।
उधर, जयपुर में आज आचार्य धर्मेंद्र ने फिल्म की कहानी के साथ ही इसके नाम पर भी आपत्ति जताई है। आचार्य धर्मेंद्र ने कहा है कि चितौड़गढ़ की रानी का नाम 'पद्मावती' कभी रहा ही नहीं, उनका नाम तो महारानी 'पद्मिनी' था। अब फिल्म का नाम ही गलत है, तो कथानक में क्या होगा? उन्होंने इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी पत्र लिखा है।