फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   protest of electricity workers in ajmer

अजमेर में गुस्साए 5000 बिजलीकर्मी, मुख्यमंत्री को दी चेतावनी

Wed, 21 Jun 2017 07:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 21 Jun 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
protest of electricity workers in ajmer
बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
अजमेर विद्युत वितरण निगम को निजी हाथों में सौंपने के विरोध तथा अन्य मांगों को लेकर 12 जिलों के 5 हजार विद्युतकर्मियों ने निगम मुख्यालय पर बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम ज्ञापन देकर निजी कम्पनी टाटा पावर को वापस भेजने और कर्मचारियों का शोषण रोकने की मांग की। मांग नहीं माने जाने पर चुनाव में इसका नतीजा देखने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन


अजमेर विद्युत वितरण निगम के अन्तर्गत ने वाले 12 जिलों के करीब 5 हजार कर्मचारी बुधवार सुबह पंचशील स्थित निगम मुख्यालय पहुंचे। यहां श्रमिक संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर अपने रोष का इजहार किया। संघ के अध्यक्ष धर्मू पारवानी ने बताया कि निगम के अधिकारियों और सरकार की नीतियों के चलते लगभग 1 लाख करोड़ का घाटा हुआ है। इस घाटे की पूर्ति के नाम पर विद्युत व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। जबकि निजी हाथों में जाने से कर्मचारियों का तो शोषण होगा ही, आम आदमी की जेब पर भी इसका असर होगा। उन्होंने कहा कि निगम के एमडी नित नए आदेश जारी करके कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। इसे कर्मचारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। पारवानी ने एमडी मेहाराम विश्नोई को तुरंत हटाने की भी मांग मुख्यमंत्री से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed