{"_id":"5a02ceee4f1c1bd1408b546a","slug":"protest-of-congress-in-rajasthan-against-notebandi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काला दिवस: कांग्रेस का प्रदर्शन, नोटबंदी की वर्षगांठ पर मोदी को जमकर कोसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला दिवस: कांग्रेस का प्रदर्शन, नोटबंदी की वर्षगांठ पर मोदी को जमकर कोसा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 08 Nov 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
black day
देश में नोटबंदी को एक साल पूरा होने के विरोध में आज कांग्रेस ने काला दिवस मनाया। इसके तहत राजस्थान में जयपुर समेत सभी जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन आयोजित हुए। इस दौरान कहीं-कहीं पर पुलिस के साथ झड़प भी हुई।
नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से लागू नोटबंदी को आज एक साल पूरा हो गया। इसके विरोध में कांग्रेस ने काला दिवस मनाया। राजस्थानी की राजधानी जयपुर में आज सुबह 10:30 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कलक्ट्रेट पर एकत्रित होना शुरू हो गए। यहां राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट और राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, पूर्व मंत्री भंवरलाल मेघवाल, बृजकिशोर शर्मा आदि नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
नेताओं ने कहा कि नोटबंदी ने आम आदमी के हाथ से रोजगार छीन लिया है। कई कारखाने बंद हो चुके हैं और बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा। ऐसे में कांग्रेस ने आज इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया है। यहां हुई जनसभा में जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पिछले साल आठ नवंबर को की गई नोटबंदी ने लोगों के सामने परेशानी खड़ी कर दी। इससे व्यापार जगत पर बुरा असर पड़ा हैं और बेरोजगारी बढ़ गई। यहां जनसभा में कांग्रेसियों ने आरोप भी लगाया कि नोटबंदी के बहाने सरकार ने रसूखदारों के काले धन को सफेद किया है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में राजस्थान कांग्रेस और पीसीसी से जुड़े नेताओं-कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कई जगह यातायात जाम के हालात भी बने रहे।

Trending Videos
कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की
अलवर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी
- फोटो : amar ujala
अलवर में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा नोटबंदी को लेकर काला दिवस मनाया गया। यहां शहर के मुख्य बाजारों और मार्गों से रैली निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सभी ने जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया। रैली के दौरान कलक्ट्रेट में कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई भी हुई। पुलिस ने यहां कांग्रेसियों को कलक्ट्रेट में अंदर जाने से रोका तो कुछ कार्यकर्ता जबरन बैरीकेड पर चढ़कर अंदर प्रवेश कर गए। ऐसे में काफी देर तक पुलिस और कांग्रेसियों के बीच विवाद चलता रहा। जिला कांग्रेस कमेटी के राजस्थान सह प्रभारी देवेंद्र यादव और कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने बताया कि जो प्रधानमंत्री द्वारा नोटबंदी की गई है इसे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
उधर, अजमेर और जैसलमेर में भी काला दिवस मनाया गया। जैसलमेर में जिला कलक्ट्रेट के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा कि नोटबंदी का फैसले देशभर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा। इसके बाद से ही बाजार में लगातार मंदी का माहौल है तथा बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।
उदयपुर में भी नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेसी आज कलक्ट्री पर जमा हुए और देश के राष्ट्र्रपति के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।