फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   protest against film padmavati in udaipur

'पद्मावती' रिलीज हुई तो 1 दिसम्बर को पब्लिक कर्फ्यू, दी ये चेतावनी

Wed, 15 Nov 2017 04:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 15 Nov 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
protest against film padmavati in udaipur
फिल्म का विरोध जताते लोग - फोटो : amar ujala
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के विरोध में पूरा मेवाड़ लामबंद हो रहा है। अब सिर्फ राजपूत समाज ही नहीं बल्कि हर समाज ने फिल्म के विरोध में ताल ठोक दी है। आज उदयपुर में महाराणा प्रताप के राजतिलक स्थल गोगुन्दा से आवाज बुलंद हुई व जिला कलक्ट्रेट पहुंची।
विज्ञापन


दरअसल, महाराणा प्रताप राजतिलक सेवा समिति गोगुंदा की ओर से कलक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया गया। जिसमें गोगुन्दा से करीब चार सौ लोग सम्मिलित हुए। यहां हुई सभा में प्रशासन को फिल्म 'पद्मावती' को किसी भी हालत में रिलीज नहीं होने देने की चेतावनी भी दी। साथ ही, फिल्म रिलीज होने की स्थिति में 1 दिसम्बर को पब्लिक कर्फ्यू लगाने की बात कही। इसके बाद यहां फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंककर विरोध प्रर्दशन किया गया।
विज्ञापन


प्रदर्शन में विद्या प्रचारिणी सभा के तेजसिंह बान्सी, गोगुन्दा के लालसिंह झाला, गुमान सिंह राव, पूर्व विधायक मांगीलाल गरासिया सहित विभिन्न समाजों के सैकड़ों लोग एकत्र हुए। वक्ताओं ने सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने पर भी आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed