फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Private hospital operators and doctors protested against RTH Bill in Jaipur, police used force

RTH Bill: जयपुर में निजी अस्पताल संचालक व डॉक्टर सड़क पर उतरे, प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

Mon, 20 Mar 2023 04:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 20 Mar 2023 04:33 PM IST
सार

जयपुर में सोमवार को निजी अस्पताल संचालकों और डॉक्टरों ने आरटीएच बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं को बंद कर दिया है। वे सरकार की योजनाओं का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
Private hospital operators and doctors protested against RTH Bill in Jaipur, police used force
प्रदर्शन करते निजी अस्पताल संचालक और डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में निजी अस्पताल बिल में प्रावधान करने की मांग लगातार उठा रहे हैं। प्रावधान नहीं होने पर सोमवार को निजी अस्पताल संचालक और डॉक्टर विरोध-प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतर गए। वहीं, प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। पुलिस लाठीचार्ज में डॉक्टरों और संचालकों को चोटें भी आईं हैं।

विज्ञापन

Private hospital operators and doctors protested against RTH Bill in Jaipur, police used force
प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शन कर रहे निजी अस्पताल संचालकों और डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं को बंद कर दिया है। वे सरकार की योजनाओं का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

हालांकि सरकार की ओर से सोमवार को विधानसभा में वार्ता के लिए डॉक्टरों को बुलाया गया है। सरकार का तर्क है कि उसने डॉक्टरों की कुछ मांगें पूरी कर दी हैं और कुछ को डॉक्टरों के साथ बैठकर वार्ता की जाएगी।

लेकिन निजी अस्पताल संचालक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। निजी अस्पताल संचालकों का कहना है कि जब तक राइट टू हेल्थ बिल में प्रावधान नहीं होगा, तब तक विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Private hospital operators and doctors protested against RTH Bill in Jaipur, police used force
जयपुर में प्रदर्शन के दौरान निजी अस्पताल संचालक और डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

'डॉक्टरों की कुछ मांगें मान ली गईं हैं'
निजी अस्पताल संचालकों की हड़ताल पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मेरी आज भी डॉक्टरों से फोन पर बात हुई है। मैंने उनको विधानसभा वार्ता के लिए बुलाया है। मैं डॉक्टरों के लिए एक सेतु का काम करूंगा। डॉक्टरों की कुछ मांगें मान भी ली गई हैं और बची मांगों को लेकर मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा। डॉक्टरों से बात करके समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

वहीं, जयपुर में निजी अस्पताल संचालकों और डॉक्टरों का प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें डॉक्टरों और संचालकों को चोटें भी आईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed