फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Prithviraj's bravery will be seen in Ajmer Museum

अजमेर संग्रहालय में दिखेगा पृथ्वीराज का शौर्य, जानिए कैसे

Thu, 18 May 2017 06:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 May 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
Prithviraj's bravery will be seen in Ajmer Museum
अजमेर सं​ग्रहालय में विकास कार्यों का निरीक्षत करते देवनानी - फोटो : amar ujala
अजमेर किला स्थित राजकीय संग्रहालय में सम्राट पृथ्वीराज चौहान, स्वामी दयानन्द सरस्वती और अन्य स्थानीय योद्धाओं एवं महापुरुषों की शौर्य गाथाएं सुनाई देगी। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी का ये कहना है।
विज्ञापन


दरअसल, संग्रहालय में करीब एक करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नई बनाई जा रही दीर्घाओं में राष्ट्रीय गौरव से जुड़े योद्धाओं और महापुरुषों को यथोचित स्थान दिया जाएगा। उदयपुर से पृथ्वीराज रासो की प्रतिलिपि मंगवाकर संग्रहालय में रखवायी जाएगी। साथ ही, अन्य ऐतिहासिक संसाधनों, मूर्तियों, तोप व हथियारों को भी सही स्थान पर प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बृहस्पतिवार को अजमेर किला स्थित राजकीय संग्रहालय में विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने जानकारी दी कि राजकीय संग्रहालय में अजमेर की पहचान, मान—सम्मान और शौर्य से जुड़े योद्धाओं व महापुरुषों से जुड़ी तमाम वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। संग्रहालय में नई बनने वाली दीर्घाओं में अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जीवनी, पृथ्वीराज रासो और उनसे जुड़ी यादों को विशिष्ट स्थान देकर प्रदर्शित किया जाएगा। इसी तरह स्वामी दयानन्द सरस्वती से जुड़ी वस्तुओं के लिए भी एक दीर्घा रखी जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही अजमेर के इतिहासकारों से चर्चा कर योजना को अन्तिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवनानी ने बताया कि संग्रहालय में करीब डेढ़ हजार मूर्तियां, इतिहास से जुड़ी वस्तुएं एवं हथियार आदि हैं। इन्हें विभिन्न स्थानों पर बनाए जा रहे बाक्स में प्रदर्शित किया जाएगा। संग्रहालय में विभिन्न किलों से लाई गई तोपें एवं अन्य ऐतिहासिक हथियार भी प्रदर्शित होंगे। संग्रहालय को नया रंग रूप मिलने के बाद पुनः पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। संग्रहालय की नक्काशी को भी फिर से उभारा जाएगा। उन्होंने बताया कि संग्रहालय को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यह ऐतिहासिकता और राष्ट्रीय गौरव के केन्द्र के रूप में युवा पीढी़ के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सके।

इस मौके पर संग्रहालय के अधीक्षक नीरज त्रिपाठी ने देवनानी को संग्रहालय में जीर्णोद्धार कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed