{"_id":"5a0188de4f1c1bf4688b9be1","slug":"prime-minister-modi-s-ban-on-planning-will-be-tomorrow-congress-will-celebrate-black-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी का एक साल, कांग्रेस मनाएंगी काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी का एक साल, कांग्रेस मनाएंगी काला दिवस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 07 Nov 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी
- फोटो : File photo
केंद्र सरकार द्वारा 8 नवंबर 2016 को की गई नोटबंदी के एक वर्ष पूरे होने के विरोध में कांग्रेस काला दिवस मनाएगी।
राजधानी जयपुर में जिला कलेक्ट्रेट पर बुधवार सुबह 10:30 बजे धरना-प्रदर्शन के बाद जनसभा आयोजित होगी। जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले आठ नवंबर को की गई नोटबंदी ने लोगों के सामने परेशानी खड़ी कर दी। इससे व्यापार जगत पर बुरा असर पड़ा हैं और बेरोजगारी बढ़ गई। कांग्रेस का आरोप है कि नोटबंदी के बहाने रसूखदारों ने काले धन को सफेद किया है।

Trending Videos
ये पूर्व नेता और कार्यकर्ता भी रहेंगे मौजूद
BJP, Congress
- फोटो : Demo pic
इस प्रदर्शन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे शामिल होंगे। इसके अलावा इस विरोध दिवस पर जयपुर शहर कांग्रेस के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व महापौर, गत विधानसभा में प्रत्याशी, एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, वार्ड अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी ,अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, नगर निगम के सभी पार्षद एवम पार्षद प्रत्याशी, जयपुर शहर के कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे।