फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   President Droupadi Murmu Rajasthan visit from tomorrow

Rajasthan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से राजस्थान दौरे पर, राजभवन में संविधान पार्क का करेंगी उद्घाटन

Mon, 02 Jan 2023 10:49 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 02 Jan 2023 10:49 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 और 4 जनवरी को राजस्थान दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद उनका यह पहला राजस्थान दौरा है। राजभवन जयपुर में संविधान पार्क उद्घाटन करने के बाद राष्ट्रपति माउंट आबू में ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय और पाली में स्टाउट-गाइड की राष्ट्रीय जम्बूरी में शिरकत करेंगी।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu Rajasthan visit from tomorrow
द्रौपदी मूर्मू कल आएंगी राजस्थान - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर आ रही हैं। वे सेना के विशेष विमान से 3 जनवरी को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर पर पहुंचेगी। यहां से सिविल लाइंस पहुंचकर राजभवन में बने संविधान पार्क का उद्घाटन करेंगी। सुबह 11 बजे यह कार्यक्रम है। राष्ट्रपति के लिए राजभवन में लंच भी रखा गया है।

विज्ञापन


राजस्थान के पाली जिले के रोहट में 4 से 10 जनवरी तक राष्ट्रीय जम्बूरी होगी। जिसमें राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। जबकि राज्यपाल कलराज मिश्र समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भारत स्काउट गाइड के अध्यक्ष अनिल जैन विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। मुख्य समारोह 4 जनवरी को दोपहर 3.15 बजे शुरू होगा। इस जम्बूरी में 400 विदेशियों समेत भारत के विभिन्न राज्यों से करीब 35 हजार स्काउट और गाइड हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

President Droupadi Murmu Rajasthan visit from tomorrow
राष्ट्रपति करेंगी संविधान पार्क का उद्घाटन - फोटो : Amar Ujala Digital

इस दौरे के दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनकी अगवानी करेंगे। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया समेत कई जनप्रतिनिधि, नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

संविधान पार्क में यह है खास

  • राजभवन में 9 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से संविधान पार्क बनाया गया है।
  • संविधान बनाने में योगदान देने वाली विभूतियों की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। उनका योगदान, संविधान की संरचना और मूल्यों को शिलाओं पर उकेरा गया है।
  • प्रतिमाओं और शिलालेखों को वॉक वे के दोनों ओर लगाया गया है। ऑडियो-विजुअल माध्यम से विजिटर्स को संविधान पार्क की जानकारी दी जाएगी।
  • संविधान की जानकारी को अलग-अलग पार्ट में डिवाइड कर पेश किया गया है। 
  • महात्मा गांधी की 10 बाई 12 फीट की चरखा चलाते हुए गन मेटल से बनी प्रतिमा स्थापित की गई है। 
  • महाराणा प्रताप और उनके प्रिय घोड़े चेतक की मार्बल की प्रतिमा लगाई गई है। जो राजस्थान के वीर योद्धा के शौर्य और मातृभूमि के लिए बलिदान की प्रेरणा देती है।
  • हर सप्ताह 2 दिन संविधान पार्क में आम लोगों और पर्यटकों को एंट्री दी जाएगी।
  • संविधान पार्क में 50-50 के स्लॉट में विजिटिंग करवाई जाएगी।

President Droupadi Murmu Rajasthan visit from tomorrow
संविधान पार्क में महाराणा प्रताप और चेतक की प्रतिमा - फोटो : Amar Ujala Digital

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि

दोपहर बाद राष्ट्रपति सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से माउंट आबू के लिए रवाना होंगी, जहां प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वह शामिल होंगी। इसके बाद उनका माउंट आबू में ही डिनर और नाइट स्टे का प्रोग्राम है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ब्रह्माकुमारी संस्था के साथ लंबे वक्त से जुड़ाव है। वह उनके कार्यक्रमों में शामिल होती रही हैं। अगले दिन 4 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सेना के हेलीकॉप्टर से जोधपुर जाएंगी। पाली के रोहट में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय जंबूरी में शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed