फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   pregnant girl unfortunately gripped under a tractor died

तीन साल के मासूम ने लगा दी ट्रैक्टर में चाबी,बचाने दौड़ी बुआ आई चपेट में

Thu, 06 Apr 2017 12:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 06 Apr 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
pregnant girl unfortunately gripped under a tractor died
डेमो इमेज - फोटो : Internet
रावतभाटा स्थित भैंसरोडगढ़ के हिम्मतपुरा गांव में ट्रैक्टर से कुचलने के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। यहां के मेड़तिया फार्म में खड़े ट्रैक्टर में 3 साल के बच्चे ने चाबी लगा दी थी जिसके बाद ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। वहां मौजूद बच्चे की बुआ अपने भतीजे को बचाने पहुंची इतने में वो खुद ही ट्रैक्टर के नीचे आकर कुचल गई जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भैंसरोडगढ़ निवासी महिला का भाई दिनेश ट्रैक्टर चलाने का काम करता है और हमेशा की तरह उसका ट्रैक्टर फार्म पर खड़ा हुआ था। दिनेश का 3 वर्षीय पुत्र सूरज ट्रैक्टर की ड्राइवर सीट पर बैठा खेल रहा था और उस समय ट्रैक्टर में चाबी लगी हुई थी जिसे सूरज ने घुमा दी जिससे गियर में खड़ा ट्रैक्टर चल पड़ा।
विज्ञापन


ट्रैक्टर के पास ही सूरज की बुआ 20 वर्षीय कालीबाई मौजूद थी। कालीबाई सूरज को बचाने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़ी और इतने में ही उसका पैर फिसल गया और वो टायरों के नीचे आ गई जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद महिला के घर में कोहराम मच गया और काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना के बारे में भैंसरोडगढ़ पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर रावतभाटा के स्थानीय अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया और उसके शव महिला के परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


गोद भराई के लिए आई थी पीहर
हादसे का शिकार हुई 20 वर्षीय कालीबाई गर्भवती थी और भैंसरोडगढ़ स्थित अपने पीहर गोद भराई की रस्म के लिए आई हुई थी मगर इस हादसे के बाद वो काल का ग्रास बन गई वहीं महिला के घर में सारी खुशियां गम में बदल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed